Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Crime News, Crime News Haryana, Police, Rewari Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 16:18 IST

हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा सीआईए और हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए रेवाड़ी पुलिस ने दो दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर किया है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कुख्यात बदमाश सोनीपत निवासी जयभगवान उर्फ सोनू का पीछा कर रही थी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव खरखड़ा के पास खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश सोनू को दो गोलियां लगीं। 

हालांकि, मुठभेड़ के दौरान धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज योगेश और एसटीएफ सब-इंस्पेक्टर विवेक भी बाल-बाल बचे। दोनों अधिकारियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उनकी जान बच गई। घायल बदमाश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। 

उसके अपराधों का काला चिट्ठा काफी लंबा है। सोनू पर 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें आधा दर्जन से अधिक हत्या के मामले हैं। 23 दिसंबर को कोसली के गांव बहाला में खाद-बीज विक्रेता मोहन की दुकान में घुसकर हत्या करने के मामले में भी सोनू शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहन की हत्या की साजिश हिसार निवासी जयप्रकाश ने रची थी। 

जयप्रकाश ने ही जय भगवान उर्फ सोनू को सुपारी देकर मोहन की हत्या कराई। पुलिस जयप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट कहा कि रेवाड़ी पुलिस सरकार की अपराध पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा और जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

 

Tags: Crime News , Crime News Haryana , Police , Rewari Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD