Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रेवाड़ी में होटल के कमरे में मिला नेवी के जवान का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Crime News, Crime News Haryana, Rewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 12:40 IST

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे में नेवी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला किसी जहरीले पदार्थ खाने का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अंबेडकर चौक के पास स्थित होटल के कमरे में एक व्यक्ति रुका था। वह आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे में युवक मृत अवस्था में पड़ा था।

मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक की पहचान हितेश नाम के व्यक्ति के तौर पर हुई है, जो अटेली क्षेत्र के गांव गढ़ी रुथल का रहने वाला था। वह नेवी में तैनात था और करीब 25 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बीती रात लगभग 3 बजे वह रेवाड़ी के अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में ठहरने आया। होटल में उसे एक कमरा दिया गया और सुबह 11 बजे तक उसे कमरा खाली करना था। 

लेकिन जब वह तय समय तक बाहर नहीं आया और कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल प्रबंधक को शक हुआ। उसने तुरंत थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बाथरूम में हितेश का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने पूरे कमरे की जांच की और शव को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वे यह समझने की कोशिश में हैं कि आखिर होटल में अकेले ठहरने आए हितेश के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई। होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और कमरे से मिले सामान को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक हितेश के परिजनों को दे दी है, जिससे सभी सदमे में हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि हितेश की शादी अभी इसी साल फरवरी महीने में ही हुई थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

 

Tags: Crime News , Crime News Haryana , Rewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD