राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगति में कुल्लू जिला के प्रतिभागियों ने चार गोल्ड मेडल झटकने में कामयाबी हासिल की है। यह प्रतियोगिता शिमला में सतलुज नदी पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में देशभर से 13 और विदेशों से 2टीमों ने भाग लिया। टीम के कप्तान गिमनर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल्लू के सात राफ्टरों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में स्प्रीट रेस, हेड टू हेड रेस, सलालम रेस व लम्बी मेराथन रेस करवाई गई। जिसमें चारों प्रतियोगिताओं में कुल्लू जिला के प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल हासिल कियक और उन्हें बेस्ट राफ्टर के खिताब से नवाजा गया। वहीं अपनी टीम के साथ कुल्लू पंहुचने पर जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने टीम के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह कुल्लू जिला के लिये गौरव की बात है। जिस तरह से कुल्लू की टीम ने राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगति में अपना हुनर दिखाया और गोल्ड मेडल से इन्हें नवाजा गया वह काबिले तारिफ है। जिसमें यह सात खिलाड़ी नवीन कुमार, लवेश कुमार, पन्ना लाल, गितेश, कुमार, रिम्पु ठाकुर, एंव पमेश्वर सिंह बधाई के पात्र है। कुल्लू जिला के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेश रणधीर सलहुरिया सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुये कहा कि इस प्रतियोगिता में इन्होंने बेहतर प्रदर्शन करके कुल्लू जिला व प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। सलहुरिया ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इन खिलाडिय़ों को गणतंन्त्र दिवस पर सम्मानित किया जाए।