Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शांता का प्रधानमंत्री से दवाई-उद्योग में विदेशी निवेश पर प्रतिबन्ध लगाने का अनुरोध

शान्ता कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 03 Sep 2013

Last updated on: Sep 03, 2013, 00:00 IST

वाणिज्य विभाग संबंधी राज्यसभा की स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य शान्ता कुमार ने प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह से औषधि-उद्योग में ब्राऊन फील्ड माध्यम से हाल ही में स्वीकृत विदेशी निवेश प्रस्तावों पर अतिशीघ्र प्रतिबन्ध लगाने का अनुरोध किया है।  उन्होने कहा है कि सरकार द्वारा इन प्रस्तावों की स्वीकृति से विश्व में गुणात्मक जेनरिक दवाईयों के उत्पादन में अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय दवाई उद्योग को गहरा धक्का पहुंचा है। प्रधानमंत्री को आज प्रेषित पत्र में शान्ता कुमार ने कहा है कि वाणिज्य विभाग संबंधी राज्यसभा की स्थायी संसदीय समिति ने गत 13 अगस्त को संसद में 'औषधि क्षेत्र में विदेशी निवेश पर 110 वां प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। समिति ने फार्मा उद्योग में ब्राऊन फील्ड माध्यम से विदेशी निवेश पर स्पष्ट अकुंश लगाने का सुझाव दिया है।  रिपोर्ट प्रस्तुत करने के तीन दिन बाद ही प्रधानमंत्री ने एक बैठक में करोड़ो रूपये की लागत बाले ब्राऊन फील्ड विदेशी निवेशों को हरी झंडी दे दी।

शान्ता कुमार ने कहा कि भारत विश्व के 200 देशों को लगभग 45,000 करोड रूपये की दवाईयां निर्यात करता है और 'विश्व की फार्मेसी के रूप में वि यात है। उन्होंने कहा कि 'यूनीसेफ जैसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था भी 60 प्रतिशत जेनरिक दवाईयों का आयत भारतीय बाजार से करती है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय दवाई कंपनियों द्वारा निर्मित 61 ब्रांडिड दवाईयों के पेटेंट अगले वर्ष समाप्त हो रहे हैं। यह विदेशी कंपनियां भारतीय दवाई कंपनियों का अधिग्रहण कर भारत के दवाई बाजार पर एकाधिकार स्थापित करना चाहती है ताकि भारतीय दवाई उद्योग जिसके पास जेनरिक दवाईयों बनाने के लिए संपूर्ण आधारभूत ढाचा उपलब्ध है, पेटेंट समाप्ति से उत्पन्न स्थिति से पूर्ण लाभ से वंचित रह सके।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एकाधिकार का उदाहरण देते हुए शान्ता कुमार ने कहा कि विदेशी कंपनी बायर द्वारा कैंसर की एक दवाई 2,80,000 रूपये में बेची जाती थी, जिसे हैदराबाद की एक कंपनी ने कंपलसरी लाईसैंसिंग के प्रावधानों के तहत 8,800 रूपये में बनाया हैं उन्होने कहा कि लूट की यह खुली छूट सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम हैं उन्होने कहा कि ऐसी बहुत सारी जीवन रक्षक दवाईयों है जो भारी कीमतों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बेची जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एकाधिकार से कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी तथा गरीबों को कम कीमत पर दवाई नहीं मिलेगी।शान्ता कुमार ने कहा कि समिति को ग्रीन फील्ड के माध्यम से विदेशी निवेश पर कोई आपति नहीं है। उन्होने प्रधानमंत्री को समिति की रिपोर्ट भी प्रेषित की है। 

 

Tags: shanta kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD