उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने साइकिल ट्रैक का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उनके चाचा और सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। रैली में 2,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इटावा के सेंट मैरी स्कूल से वैदपुरा तक साइकिल भी चलाई। इस मौके पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को ऊंचाई पर जाने का मौका मिलता है। साइकिल रैली प्रतिभा निखारने का अच्छा मंच है। इस प्रतियोगिता में मेरठ के परीक्षित शर्मा को प्रथम, फैजाबाद के कुलदीप सिंह को द्वितीय और भूपेंद्र मौर्य को तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले को 30 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए गए।