Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब ने नशों विरूद्ध जंग छेड़ी-राज्य सरकार ने केंद्र को दूसरे राज्यों में नशों की खेती रोकने के लिए कहा-सुखबीर सिंह बादल

पंजाब को बदनाम किया जा रहा -केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करे, अकाली दल धर्म परिवर्तन के विरूद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नथाना (बठिंडा) , 03 Jan 2015

Last updated on: Jan 03, 2015, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार ने नशों के खात्मे के लिए युद्ध छेड़ा है और राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अपील की गई है कि वह नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए दूसरे राज्यों में नशे की खेती पर रोक लगायें।आज यहां केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ नथाना में नोटीफाइड एरिया कमेटी तहत चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री स. बादल ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा अपने हितों की पूर्ति के लिए पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब नशे की तस्करी से प्रभावित है जबकि पड़ौसी राज्य राजस्थान एवं मध्यप्रदेश नशों की खेती से वार्षिक 150 से 200 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि उत्पादन वाला राज्य है एवं देश में दो कानून कैसे हो सकते हैं कि एक तरफ अन्न की खेती हो और दूसरी तरफ नशों की। उन्होंने कहा कि नशे का उत्पादन अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में होता है जोकि तस्करी द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा से पंजाब आता है। उन्होंने कहा कि सीमा द्वारा तस्करी रोकना बी एस एफ का काम है और उसको सीमा को मैक्सिको -अमेरिका के बार्डर की तर्ज पर सील किया जाना चाहिए। 

बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशा बरामदगी में शानदार कार्य किया है जिस तहत अनेकों बड़े तस्करों को काबू करके नशों की सप्लाई लाईन तोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि बी एस एफ को सीमा पर निगरानी के लिये अतिआधुनिक उपकरणों एवं सी सी टी वी कैमरों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली दल द्वारा फाजिल्का, फिरोज़पुर एवं अटारी में 5 जनवरी को नशों के विरूद्ध जागरूक करने के लिए धरने लगाये जा रहें हैं। एक प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि अकाली दल धर्म परिवर्तन के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक धर्म के प्रचार एवं प्रसार की स्वतंत्रता है परंतु धर्म परिवर्तन एक ड्रामा है जो बंद होना चाहिए। उन्होंने एक और प्रशन के उत्तर में कहा कि अकाली -भाजपा गठजोड़ बहुत मज़बूत है क्योंकि यह राजनीति नही बल्कि प्राकृतिक गठजोड़ है। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स. बादल एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल द्वारा नथाना, रामपुरा, मंडी कलां, बलियां वाली एवं चौंके में सीमेंट की गलियां बनाने के कार्य का जायजा लिया गया। बठिंडा के उपायुक्त बसंत गर्ग ने बताया कि इन 5 कस्बों में 51 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं जिसमें से 13 करोड़ रुपये पेयजल के लिये पाईपें बिछाने एवं अन्य 38 करोड़ रुपये सीमेंट की गलियां बनाने पर लगाये गये हैं। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, अकाली दल के जिला प्रेस सचिव औ पी शर्मा, एस एस पी मोहन सिंह भट्टी उपस्थित थे।

 

Tags: SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL , HARSIMRAT KAUR BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD