Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

5वां विश्व कबड्डी कप समाप्त, मुख्यमंत्री ने आगामी कबड्डी कप से लड़कियों की टीम की ईनाम राशि दौगुणी की

खट्टर ने पंजाब एवं हरियाणा को बड़े छोटे भाई बताया, सुखबीर ने केंद्र को ग्रामीण खेलों को राष्ट्रीय खेलों के बराबर दर्जा देने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बादल (श्री मुक्तसर साहिब) , 20 Dec 2014

Last updated on: Dec 20, 2014, 00:00 IST

5वें विश्व कबड्डी कप की सफलता से प्रसन्न होते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां घोषणा की आगामी विश्व कबड्डी कप से लड़कियों की विजेता रहने वाली टीम को भी लड़कों के बराबर ही 2 करोड़ रुपये का नकद ईनाम दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में लड़कों और लड़कियों के बीच कोई अंतर नही समझा जाता। आज यहां समाप्त हुये 5वें विश्व कबड्डी कप की शानदार समापन समारोह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री स. बाादल ने कहा कि खेल जहां मानव को शारीरिक पक्ष से तंदरूस्त और ताकतवर बनाती है वहीं यह हमारे अनुशासन, मिलजुल कर आगे की भावना और स्वास्थय प्रतियोगिता जैसे मीरी गुण भी पैदा करती हैं। इसलिए खेलों का किसी समाज, राज्य और देश के विकास में अह्म योगदान होता है।बादल ने पंजाबियों की लोकप्रिय खेल को विश्वभर में प्रसिद्ध बनाने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 5 वर्षपहले कबड्डी  का जो खेल केवल पंजाब और हरियाणा में ही खेला जाता था वह  पंजाब सरकार द्वारा आरंभ किये गये विश्व कबड्डी कपों के कारण आज विश्व के 5 महाद्वीपों की लगभग 20 देशों में खेले जाने लगा है। स. बादल ने उम्मीद व्यक्त की कि शीघ्र ही पंजाबियों के  इस मातृ खेल पूरे विश्व में खेला जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने इस विश्व कबड्डी कप की विजेता टीमों को बधाई देते हुये कहा कि जो टीमें इस बार जीत नही प्राप्त कर सकीं वह आगामी बार और अधिक तैयारी से आयेंगी। स. बादल ने इस समागम में शिरकत करने के लिए केंद्र के खेल राज्य मंत्री सरबानंद सोनेवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, ईरान के भारत में राजदूत और पाकिस्तानी पंजाब के खेल महानिदेशक   जनाब उस्मान अनवर का तहदिल से धन्यवाद करते हुये कहा कि खराब मौसम के बावजूद उनके गांव बादल पहुंचने से हमारा मन प्रसन्न हुआ है। उन्होंने खिलाडिय़ों, प्रबंधकों और दर्शकों का भी इस समापन समागम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने समागम को संबोधित करते हुये कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों बड़े छोटे भाई होने के नाते इस क्षेत्र की देसी और ग्रामीण खेलों का देशभर में विस्तार करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर नई खेल नीति की घोषणा करेगी जिसमें खिलाडिय़ों को अधिक सुविधांए देने के साथ-साथ राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने तथा खेलों का बुनियादी ढांचा मज़बूत करने पर बल दिया जायेगा। 

श्री खट्टर ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा इस क्षेत्र की लोकप्रिय खेल कबड्डी को देशभर में लेजाने की प्रशंसा करते हुये केंद्रीय खेल राज्य मंत्री को अपील की कि राज्यों को उनकी स्थानीय खेलों को विकसित करने के लिए विशेष सहायता की जाये। विजेता टीमों को बधाई देते हुये श्री खट्टर ने कहा कि खेलों में जीत हार की अधिक महत्ता नही होती बल्कि महत्ता खेलों से आगे बढऩे की मिलने वाली प्रेरणा की होती है।पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को अपील की कि कबड्डी , गतका, देसी कुश्ती और अन्य रिवायती ग्रामीण खेलों को राष्ट्रीय खेल सूची में शामिल करें ताकि इन खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर के विकास के लिए राह खोला जा सके। उन्होंने समागम में उपस्थित केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री सरबानंद सोनेवाल को अवगत् करवाया कि पंजाब सरकार के यह उद्यम 5 वर्ष पूर्व विश्व कबड्डी कप से आरंभ किया गया था जोकि देश-विदेश में बहुत प्रसिद्धी कमा चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह खेल अकेले पंजाब एवं हरियाणा का ना रहकर विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो चुका है और इस बार 18 देशों द्वारा इस कबड्डी कुंभ में श्मूलियत कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में होने वाले छठे विश्व कबड्डी कप में 25 देशों की टीमें भाग लेंगी। 

बादल ने पुरूष एवं महिला वर्ग में कबड्डी कप की विजेता भारतीय टीमों, दूसरे स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान और लड़कियों के वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को बधाई देते हुये घोषणा की कि 6वें विश्व कबड्डी कप खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए नवंबर माह में करवाया जायेगा।केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री सोनेवाल ने अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री स. बादल के प्रयासों स्वरूप कबड्डी को विश्व स्तर पर मिली पहचान का विशेष जिक्र करते हुये कहा कि पंजाब सरकार का यह उद्यम नवयुवक पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का भारत को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने के लिए विशेष योगदान रहा है क्योंकि इस राज्य ने उडऩ सिक्ख मिल्खा सिंह, ओलंपियन श्री बलबीर सिंह और महान फुटबॉलर जरनैल सिंह जैसे महान खिलाड़ी दिये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिये यह भी गौरववाली बात है कि इस राज्य द्वारा आरंभ किये गये विश्व कबड्डी कप में अमेरिका, न्यूजीलैंड, डैनमार्क, अर्जनटीना, ईरान जैसी निरोल टीमों के अतिरिक्त पाकिस्तान, इंग्लैंड, कनाडा आदि जैसे देश दिलकश ईनामों से अपने खेल का जौहर दिखा रहें हैं। 

सुखबीर सिंह बादल द्वारा रखी मांग बाबत बात करते हुये सोनेवाल ने भरोसा दिलाया कि रिवायती खेलों को राष्ट्रीय खेल सूची में शूमार करने को गंभीरता से विचार किया जायेगा। उनहोंने कहा कि इस संबंधी केंद्र सरकार द्वारा पहले ही चर्चा कर चुकी है और शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उचित बातचीत करके यह मांग पूरी करने के लिए कदम उठाये जायेंगे।सोनेवाल ने मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल को विश्व कबड्डी कप के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।समापन समागम  के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर बनाई गई एक बहुत ही भावपूर्ण डाक्यूमैंट्री फिल्म दिखायी गई। इस अवसर पर करवाये गये रंगा-रंगा कार्यक्रम में गिप्पी ग्रेवाल , आरिफ लोहार और सतिंदर सत्ती जैसे गायकों ने अपने गीतों से खूब समां बांधा।

 

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL , SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD