Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पांचवां कब्बडी विश्व कप 2014: पुरूष वर्ग में चार बार के चैम्पियन भारत ने खन्ना से जीत की शुरूआत की

ईरान ने भी लगातार दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

खन्ना , 10 Dec 2014

Last updated on: Dec 10, 2014, 00:00 IST

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मण्डी के रूप में जाना जाता खन्ना शहर आज कब्बडी के आलमी मानचित्र पर आ गया। खन्ना में पहली बार कब्बडी विश्व कप के मैच खेले गये । चार बार की चैम्पियन पुरूष वर्ग में पहले मैच में जीत हासिल करते हुए अपने सफर की शुरू आत की।स्थानीय ए एस कालेज के खेल स्टेडियम में पांचवें विश्व कब्बडी कप 2014 के चार मैच खेले गये। कब्बडी विश्व कप के मैचों में आज मुख्य अतिथि के रूप में सिंचाई मंत्री स. शरनजीत सिंह ढिल्लों पहुंचे। उन्होंने टीमों से जानपहचान करके मैच की रस्मी शुरूआत की। गा्रमीण विकास व पंचायत मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका और मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार स. महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए खिलाडिय़ों को हौंसला दिया। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज रंणजीत सिंह तलवण्डी, अधिनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन संता उमेदपुरी, डिप्टी कमिशनर रजत अग्रवाल, एस एस पी गुरप्रीत सिंह गिल,खेल विभाग के संयुक्त डायरैक्टर सोहन लाल लोटे, सहायक डायरैक्टर रूपिन्द्र रवी और ओ एस डी खेल विभाग करतार सिह, पंजाब कब्बडी एसोसिएशन के मीत प्रधान रंजीत सिंह खन्ना आदि उपस्थित थे। 

आज खेले गये चार मैचों मे पुरूष वर्ग में भारत ने स्पेन और ईरान ने आस्ट्रेलिया और महिला वर्ग ने पाकिस्तान ने इंगलैण्ड व डेनमार्क ने अजरबाईजान को हराया। भारत ने जहां जीत की शुरूआत की वहीं ईरान ने लगातार दूसरी जीत के साथ सेमिफाईनल के दावा पेश किया। महिला वर्ग में पाकिस्तान ने कड़े मुकाबले में इंग्लैण्ड को हरा कर लगातार दूसरी जीत हासिल की जबकि इंग्लैण्ड यह लगातार दूसरी हार है जबकि डैनमार्क टीम ने पहली बार हिस्सा ले रही अजरबाईजान को हरा कर खाता खोला।पहले मैच में महिला वर्ग में डैनमार्क ने अजरबाईजान को 40-17 अंको से हराया आज खन्ना में उस समय दोैहरे इतिहास की सृजना हुई जब यहां खेले गये पहले मैच में दो रिकार्ड बने खन्ना जहां विश्व कप के हल मैचों की मेजबानी वाले शहरों में शामिल हो गया वहीं महिला वर्ग में अजरबाईजान की टीम ने अपना पहला विश्व कप मैच खेला। डैनमार्क ने चाहे अजरबाईजान को 40-17अंकों से हरा दिया परन्तु अजरबाईजान ने अपने पहले मैच में बेहतर खेल दिखा कर दर्शकों का मन मोह लिया।

दूसरे मैच में पुरूष वर्ग ने ईरान ने आस्टे्रलिया को 58-29 से हराया। अमेरिका को पहले ही मैच में हरा कर उल्टफेर करने वाली ईरान की टीम ने सेमिफाईनल की ओर कदम बढ़ाते हुए आज खेले गये अपने और दिन के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को 58-29 के अन्तर से हरा कर बड़ी जीत हासिल की। पुरूष वर्ग के खेले मैच में ईरान टीम के आगे कंगारू खिलाडिय़ों की एक भी  न चली।तीसरे मैच में महिला वर्ग में पाकिस्तान ने इंगलैण्ड को 30-38 से हराया। तीसरे महिला वर्ग में इंग्लैण्ड व पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया यह मैच बहुत ही कांटे की टक्कर वाला रहा। इस मैच के परिणाम ने इस पूल की स्थिति ओर भी कड़ी बना दी। पाकिस्तान ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए एक अंक के अन्तर से जीत हासिल करते हुए इंग्लैण्ड को 39-38 से हराया। आधे समय तक इंग्लैण्ड की टीम पाकिस्तान टीम से 20-15 अंकों से आगे थी परन्तु दूसरे हाफ में इंगलिश खिलाडऩे लीड कायम नहीं रख सकी और पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैण्ड को 39-38 से हरा दिया।

चौथे मैच में पुरूष वर्ग भारत ने स्पेन को 51-38 से हराया। यह अन्तिम मैच भारत और स्पेन टीमों के बीच खेला गया। बेसब्री से इंतजार कर रहे इस मैच में चार बार की चेम्पियन भारत ने आशानुसार जीत हासिल की।स्पेन टीम भी कम नहीं थी ओैर दर्शकों का खूब दिल जीता और भारतीय खिलाडिय़ों ने इसको अभ्यास मेच के रूप में लिया और ज्यादा जोर नहीं लगाया। भारतीय टीम आधे समय तक 29-16 से आगे थी। भारतीय रेडरों में गगन जोगोवाल, संदीप सिंह सुरखपुर व बलराम भूरेवगा ने 12-12 अंक लिये जबकि जाफी गुरप्रीत सिंह व कुलवीर सिंह तीन-तीन जफे लगाये।

 

 

Tags: Fifth Kabaddi World Cup 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD