Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पांचवां कबड्डी विश्व कप 2014: पुरूष वर्ग भारत व पाकिस्तान ने लगाई जीत की हैटरिक

इंग्लैण्ड ने भी तीसरी जीत हासिल की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नाभा/पटियाला , 15 Dec 2014

Last updated on: Dec 15, 2014, 00:00 IST

नाभा के पीपीएस मैदान में पांचवें पांचवां कबड्डी विश्व कप के आज खेले गये पांच मैच। भारी वर्षा के कारण एक रात पहले सरकारी रिपुदमन कालेज स्टेडियम से पीपीएस में तबदील किये मैचों दौरान दर्शकों का भारी एकत्र देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिन्होंने भारत व ईरान की टीमों के साथ जान पहचान की। आज के मैचों की अध्यक्षता उच्तर शिक्षा व जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने सिरकत की। इससे पहले सुबह दिन के पहले मैच की टीमों अमेरिका व अजरबाईजान की टीमों के साथ जानपहचान करके डिप्टी कमिशनर श्री वरूण रूजम ने मैचों की शुरूआत की।आज खेल गये मैचों में पुरूष वर्ग में भारत ने ईरान और पाकिस्तान ने कैनेडा को हरा कर अपनी अपनी लगातार तीसरी जीत से अपने पूल में शिखर का स्थान कायम रखा। इंग्लैण्ड ने भी अर्जनटाईना को एक तरफा मैच में हरा कर तीसरी जीत हासिल की। 

अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को हरा कर विश्व कप की पहली जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहली बार हिस्सा ले रही अजरबाईजान ने पहली जीत हासिल करते हुए अमेरिका को हराया।आज के मैचों दौरान मुख्य संसदीय सचिव एन. के. शर्मा, भूतपूर्व विधायक रमेश सिंगला, हल्का इंचार्ज मक्खन सिंह लालका, चरण जीत सिंह रखड़ा, शिरोमणि कमेटी के भूतपूर्व प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, श्रीमती कुलदीप कौर टोहड़ा, जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान और प्रीत टै्रैक्टर के एम.डी. हरि सिंह, डिप्टी कमिशनर वरूण रोजम, एस.एस. पी. गुरमीत सिंह चौहान, एस.डी.एम. नाभा अमरबीर कौर भुल्लर, तहसीलदार नाभा, अजीत पाल सिंह और खेल विभाग के डायरैक्टर श्री तजिन्द्र सिंह धालीवाल आदि उपस्थित थे।

पहला मैच महिला वर्ग 

अजरबाईजान ने अमेरिका को 38-32 से हरा कर खोला खाता। महिला वर्ग में पहली बार विश्व कप खेलने आई अजरबाईजान की टीम ने कड़े व रोमांचम मुकाबले में ताकतवर समझी जा रही अमेरिका की टीम को 38-32 से हरा कर अपना खाता खोला। अजरबाईजान की टीम की जीत से महिला वर्ग की पूल ए की स्थिति रोचक हो गई। इस पूल में दो मैच जीत कर भारत पहले ही सेमिफाईनल में पहुंंच गया है जबकि शेष दो टीमें डैनमार्क व अजरबाईजान ने एक एक मैच जीता है। आज के मैच में अजरबाईजान ने शुरू से ही लीड बना ली जो अन्त तक कायम रही। कई मौकों पर अमेरिका ने बराबरी की क ोशिश की परन्तु शरीर की हल्की व तकनीक के पक्ष में ताकतवर अजरबाईजान खिलाडिऩों ने मैच पर पकड़ बनाई रखी। आधे समय तक अजरबाईजान टीम आगे थी। 

दूसरा मैच पुरूष वर्ग :अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को 51-33 से हराया।

पुरूष वर्ग के पूल ए की टीमों अमेरिका व अजरबाईजान के बीच खेले दूसरे मैच में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमें चाहे लगभग बाहर हो चुकी है परन्तु दर्शकों ने इस मैच का खूब आन्नद लिया। अमेरिका ने आस्ट्रेलिया को 51-33 से हराया। आधे समय तक अमेरिका टीम 21-14 से आगे थी। 

तीसरा मैच:- पाकिस्तान ने कैनेडा को 45-35 से हराया

दिन का तीसरा मैच सबसे अधिक दर्शकों ने पसंद किया। पुरूष वर्ग के पूल बी की टीमों कैनेडा व पाकिस्तान के बीच खेले इस मैच में चाहे पाकिस्तान टीम ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की परन्तु अपनी संघर्षमयी खेल के कारण कैनेडा ने नाभा वासियों के दिल जीत लिये। पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी जीत थी और इस जीत हैट्रिक से पाकिस्तान ने सेमिफाईनल का दावा व मजबूत बना लिया। पाकिस्तान ने कैनेडा को 45-35 से हराया। आधे समय तक पाकिस्तान 23-17 से आगे था। 

चौथा मैच पुरूष वर्ग

इंग्लैण्ड ने अर्जनटीना को एक तरफा मुकाबले में 64-22 से हराया। दिन के चौथे मैच में पुरूष वर्ग के पूल बी के मैच में इंग्लैण्ड ने अर्जनटाईना को एक तरफा मुकाबले में 64-22 से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। इंग्लैण्ड की टीम ने सेमिफाईनल में पहुंंचने के लिए स्थिति मजबूत बना ली। इंग्लैण्ड की टीम के आगे अर्जनटाईना की टीम छोटी साबित हुई और इंग्लैण्ड ने बड़ी जीत हासिल की। आधे समय तक इंग्लैण्ड टीम 31-10 से आगे थी। 

पांचवां मैच पुरूष वर्ग:- भारत ने ईरान को 53-39 से हराकर हैट्रिक लगाई। नाभा के पीपीएस खेल मैदान में हजारों की संख्या में उमड़े दर्शक दिन के पांचवे व अन्तिम मैच का इंतजार कर रहे थे। इस मैच में चार बार के चैम्पियन ने कांटे की टक्कर वाले मैच में ईरान को 53-39 से हरा कर जीत की हैट्रिक लगाकर दर्शकों का पूरा मान रखा। ईरान के खिलाड़ी भी किसी बात से कम नहीं थे और एक एक अंक के लिए पूरा संघर्ष देखने को मिला। अंकों का अन्तर थोड़ा रहा। आधे समय तक भारतीय टीम 27-21 से आगे थी। 

 

 

Tags: Fifth Kabaddi World Cup 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD