प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि नौसेना के जवानों का दृढ़ समर्पण और शौर्य राष्ट्र की अद्वितीय संपत्ति है। प्रधानमंत्री ने 43वें नौसेना दिवस के अवसर पर एक ट्वीट में लिखा, "नौसेना दिवस पर मैं हमारे नौसेना के जवानों को और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अजेय आत्मबल एवं कर्तव्य निष्ठा को सलाम करता हूं।"मोदी ने आगे लिखा, "हमारे नौसेना के जवानों का दृढ़ समर्पण और शौर्य हमारे राष्ट्र की अद्वितीय संपत्ति है।"