Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

ओमप्रकाश धनखड़ ने पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 08 Nov 2014

Last updated on: Nov 08, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आज झज्जर में पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और इस दौरान चिकित्सालय में ड्यूटी पर नियुक्त पशु चिकित्सक व प्रयोगशाला में अल्ट्रासाउंड मशीन के ऑपरेटर के गैर-हाजिर पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल एंबुलेंस सेवा को भी शुरू करने के निर्देश भी दिए। धनखड़ ने आज झज्जर में लोगों की समस्याएं भी सुनी व मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याएं के निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसाधारण की समस्याओं के प्रति अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा और इसके लिए हर सप्ताह पुरानी समस्याओं की समीक्षा भी की जाएगी। धनखड़ आज झज्जर में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने से लोगों की उम्मींदे बढ़ी हैं और इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सभी सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। जनसाधारण की समस्याओं का निराकरण व्यवस्था के अनुरूप किया जाएगा, इसमें किसी के हित प्रभावित नहीं होंगे। 

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लोगों को एक बदलाव नजर आएगा। जनसमस्याएं सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो आपके स्तर के कार्य हैं, उनका तत्परता से निपटारा करें ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।कृषि मंत्री ने आज झज्जर स्थित सरकारी बीज बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित किसानों से बीज केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र पर खाद व बीज के उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग शीघ्र ही ऐसी नीति बनाने जा रहा है, जिसके तहत कृषि सीजन से तीन महीने पहले ही किसानों की मांग के अनुरूप बीज, खाद आदि की आपूर्ति की जाएगी ताकि सीजन के समय किसानों को संबंधित बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 

 

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD