समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया। मुलायम बोर्ड के अध्यक्ष हैं और प्रो. रामगोपाल यादव को सचिव बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बोर्ड का आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। इसके अलावा सूबे के कबीना मंत्री मो. आजम खान, शिवपाल यादव, किरणमय नंदा, रवि प्रकाश वर्मा और जो़ एंटोनी संसदीय बोर्ड के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।