Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं : मुलायम सिंह यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इटावा , 29 Mar 2019

Last updated on: Mar 29, 2019, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल से किनारा कर लिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि "शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं।" इससे संकेत मिलने लगे हैं कि मुलायम अब शिवपाल को ज्यादा भाव देने वाले नहीं हैं।मुलायम से शिवपाल की रैली में जाने के लिए पूछे जाने पर शुक्रवार को उन्होंने कहा, "मैं क्यों चिंता करूं कि कौन शिवपाल की रैली में जाता है कौन नहीं। चुनाव का समय है, रैलियां तो होती रहती हैं। अगर किसी को बधाई देनी है तो मुझे दे, मैं भी तो चुनाव लड़ रहा हूं।"उनसे जब यह पूछा गया कि शिवपाल को नामांकन के लिए बधाई देंगे? मुलायम सिंह ने हंसते हुए कहा कि "नामांकन करने तो मैं भी जा रहा हूं। बधाई मुझे भी दी जाए।"गौरतलब है कि मुलायम एक अप्रैल को मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले हैं। इसकी तैयारियों को लेकर वह इटावा पहुंचे थे। यहां से लखनऊ रवाना होते समय उन्होंने यह भी कहा कि "मुझे जल्दी जाना है, पर्चा दाखिल करना है, काफी सारे कागज तैयार करने हैं। बहुत काम हैं।" गौरतलब है कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के नामांकन के चलते अपने नामांकन की तारीख बदल दी है। अब शिवपाल 30 मार्च को ही फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

 

Tags: Mulayam Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD