Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

उत्तर प्रदेश : मुलायम सिंह यादव ने सपा मुख्यालय में मनाया 80वां जन्मदिन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Nov 2018

Last updated on: Nov 22, 2018, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपना 80वां जन्मदिन पार्टी मुख्यालय में केक काटकर मनाया। कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत तमाम नेता व लाल टोपी लगाए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलायम ने कार्यकताओं से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा, "ऐसे हालात पैदा कीजिए कि बगैर आपके दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए।"जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख मुलायम खुश हुए और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, "हमें खुशी है कि आज पार्टी का नेतृत्व नौजवान के हाथ में है। सपा नौजवानों की पार्टी है। हम यही चाहते थे कि पार्टी हमेशा नौजवान रहे, कभी बूढ़ी न दिखे।"उन्होंने आगे कहा, "हमें बहुत अच्छा लग रहा है और प्रसन्नता हो रही है कि यहां कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में नौजवान आए हैं और सब लाल टोपी लगाए हुए हैं।" मुलायम ने कहा कि सपा की नीतियां गरीबों किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की है। पार्टी महिलाओं को विशेष अवसर की पक्षधर है। महिलाओं की जनसंख्या 47 फीसदी है। महिलाएं साथ रहेंगी तो सरकार भी बनेगी और पार्टी भी मजबूत रहेगी। 

सपा संरक्षक ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि सपा में तोड़फोड़ कर इसे अलग-थलग कर देना चाहते हैं। लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। अपने आचरण और व्यवहार से जनता का दिल जीतें। इससे पार्टी मजबूत होगी।वहीं अखिलेश यादव ने अपने बच्चों के साथ पिता मुलायम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर सांझा की और उन्हें (मुलायम) सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाने वाला बताया। अखिलेश ने लिखा, "नेता जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई! उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के 'सत्य और अहिंसा' के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि 'बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है' और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है।" समारोह में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, आर.के. चौधरी, अहमद हसन, अरविंद सिंह गोप, योगेश प्रताप सिंह, बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

Tags: MULAYAM YADAV , Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD