Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

हरियाणा : राजनीतिक परिवारों के लिए मिला-जुला परिणाम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 19 Oct 2014

Last updated on: Oct 19, 2014, 00:00 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी। विरासत की राजनीति करने वाले कुछ लोग हारे, तो कुछ ने विजय का परचम लहराया। पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भजपा) सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। जिन प्रमुख मुद्दों पर भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़ा था, उसमें से एक यह भी था कि यहां विरासत की राजनीति को खत्म किया जाए। भले ही भाजपा को जनता ने यहां बहुमत सौंप दिया हो, लेकिन राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को भी उन्होंने पूरी तरह मायूस नहीं किया। कुल मिलाकर उनके लिए चुनाव परिणाम मिला-जुला रहा। वर्ष 2005 में सत्ता से बाहर होने के बाद फिर से वापसी के प्रयास में लगी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को फिर पांच वर्षो तक विपक्ष में बैठना पड़ेगा। 2009 में 31 सीटें जीतनेवाली इनेलो 19 सीटों पर सिमटकर रह गई है।

रविवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के परिवार की पार्टी इनेलो के पास खुशियां मनाने का कोई कारण नहीं है।इनेलो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (देवी लाल के पुत्र) के परिवार के दो सदस्य उनके छोटे बेटे अभय चौटाला तथा पुत्रवधू नैना चौटाला (अजय चौटाला की पत्नी) ने जीत दर्ज की है, जबकि ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला (अजय तथा नैना चौटाला के पुत्र) जींद जिले के उचाना कलां सीट से चुनाव हार गए हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद 26 वर्षीय दुष्यंत चौटाला कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह से पराजित हुए। सिंह समाज सुधारक सर छोटू राम के परिवार से आते हैं। एक बार फिर सत्ता में आने से चूकने से निराश इनेलो के नेता अभय चौटाला ने कहा, "मैं सिरसा जिले के लोगों का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने यहां की पांचों विधानसभा सीटें जीतने में इनेलो की मदद की।"

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार में भी दो लोग चुनाव जीतने में कामयाब रहे।भजन लाल के छोटे बेटे और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ने क्रमश: आदमपुर तथा हांसी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, वहीं भजन लाल के बड़े बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन नालवा सीट से चुनाव हार गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के परिवार से उनके बेटे रणबीर सिंह महेंद्र बधरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। लेकिन बंसी लाल की पुत्रवधू किरण चौधरी आराम से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं।केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा कड़े मुकाबले में बेहद कम मतों के अंतर से साफीदोन सीट से चुनाव हार गई हैं। विवादित पूर्व मंत्री और चुनाव के पहले हरियाणा लोकहित पार्टी बनाने वाले गोपाल कांडा तथा उनके भाई क्रमश: सिरसा तथा रानिया से चुनाव हार गए हैं। चंडीगढ़ के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा अंबाला सिटी सीट से चुनाव हार गए हैं। शर्मा की पत्नी शक्ति रानी भी कालका विधानसभा सीट से चुनाव में पराजित हो गई हैं।

 

 

Tags: haryana election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD