पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य की औद्योगिक राजधानी लुधियानी को देश में सबसे अधिक हरे-भरे और स्वच्छ शहर के तौर पर विकसित करने के अतिरिक्त शहर के अन्दर बुनियादी प्रारम्भिक सुविधाएं और प्रारम्भिक ढांचे के विकास सहित मौजूदा और भविष्य में जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा।शहर में चल रहे भिन्न-भिन्न विकास प्रोजैक्टों की समीक्षा करते हुए स. बादल ने स्थानीय निकाय विभाग को आदेश दिये है कि पार्कों और चौकों के सौन्दर्यकरण, लैंडस्कैपिंग और रख-रखाव सहित मुरम्मत के कार्य को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाये ताकि शहर की स्वच्छता और हरियाली का मिशन पूरा किया जा सके। बैठक दौरान यह भी बताया गया कि 17 बड़े चौंकों के सौन्दर्यकरण और मुरम्मत का प्रोजैक्ट बड़े औद्योगिक घरानों को सौंपा गया है और 13 चौकों पर कार्य शुरू भी हो चुका है। लुधियाना नगर निगम के आयुक्त ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि हीरो गु्रप द्वारा रख बाग को विश्व स्तरीय बनाने की जिम्मेवारी ली गई है जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने की जिम्मेवारी अन्य औद्योगिक गु्रपों द्वारा ली गई है।
उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट 20 करोड़ रूपये की लागत से सम्पूर्ण किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अशोक गुप्ता को निर्देश दिये कि लुधियाना के सभी वाडर् में चल रहे विकास कार्यों को सम्पूर्ण करने का कार्य तेज कर दिया गया है और यह कार्य इसी वर्ष 31 दिसम्बर तक निर्धारित समय में सम्पूर्ण कर लिये जाएंगें। उन्होंने बताया कि 268 करोड़ रूपये के गौरवमयी सीवरेज़ प्रोजैक्ट का भी 64 प्रतिशत कार्य सम्पूर्ण कर लिया गया है और तेजी से चल रहे इस कार्य को भी आगामी वर्ष 31 मार्च तक सम्पूर्ण कर लिया जायेगा।सचिव स्थानीय निकाय ने उप मुख्य मंत्री को 116 करोड़ रूपये की लागत वाले सौ प्रतिशत जल आपूर्ति के प्रोजैक्ट की मौजूदा स्थिति बताते हुए कहा कि शीघ्र ही समूचे लुधियाना शहर में जल आपूर्ति की सुविधा मुहैया करवा दी जायेगी। बैठक दौरान यह भी बताया गया कि मशीनों से सड़कों की सफाई के प्रोजैक्ट का प्रारम्भिक कार्य शुरू हो चुका है जिस तहत मशीनों से शहर की 47 किलोमीटर लंबी सड़कों की सफाई की जायेगी। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि स्वच्छता सम्बन्धी इस प्रोजैक्ट की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और यह कार्य केवल प्रमुख और भरोसे योग्य कम्पनियों को ही सौंपा जाये। इस प्रोजैक्ट पर 50 करोड़ रूपये की लागत आएगी।
गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि पखोवाल इंडोर स्टेडियम पर 40 लाख रूपये की लागत से पहले चरण का कार्य सम्पूर्ण कर लिया गया है और दूसरे चरण का कार्य पहली नवम्बर से शुरू कर दिया जायेगा। स. बादल ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम कमिशनर को झुग्गी झौंपडिय़ों में रहने वालों के लिए रिहायशी मकानों के निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को अवगत क रवाया कि 31 अक्तूबर तक 1100 घर जरूरमंदों को सौंप दिये जाएंगे जबकि 2400 घर दिसम्बर तक सम्पूर्ण हो जाएंगें। इसके अतिरिक्त अगले 31 मार्च तक 1232 अन्य घर तैयार कर दिये जाएंगें।ठोस अवशेषों के निपटारे के लिए चल रहे प्रोजैक्ट की सुस्त रफतार सम्बन्धी अप्रसन्नता जाहिर करते हुए स. बादल ने कहा कि 100 करोड़ रूपये का यह प्रोजैक्ट प्रमुखता के आधार पर सम्पूर्ण किया जाये। उन्होंने साथ ही कहा कि नये मास्टर प्लान तहत बुढ्ढे नाले को भी शामिल किया जाये और वहां स्थापित सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट के विस्तार के लिए भी आवश्यक कदम उठाये जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री पी एस औजला को कहा कि लुधियाना- फिरोजपुर सड़क पर 3 अंडर पास बनाने का कार्य भी तुरन्त शुरू किया जाए।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्य तौर पर लुधियाना के मेयर एच.एस. गोहलवड़ीया, राहुल तिवाड़ी, मनवेश सिंह सिद्दू एवं अजय महाजन (सभी विशेष प्रमुख सचिव उप मुख्यमंत्री पंजाब) एवं डिप्टी कमिशनर रजत अग्रवाल भी उपस्थित थे।