Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो के पक्ष में रिकार्ड तोड़ मतदान के लिए प्रदेशवासी व पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र: अभय चौटाला

इनेलो के पक्ष में रिकार्ड तोड़ मतदान के लिए प्रदेशवासी व पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र: अभय चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऐलनाबाद , 15 Oct 2014

Last updated on: Oct 15, 2014, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज प्रदेश में हुए रिकार्ड तोड़ मतदान के लिए मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को इनेलो की होने जा रही रिकार्ड तोड़ जीत के लिए बधाई दी है। इनेलो नेता ने कहा कि इस बार प्रदेश के मतदाताओं में न सिर्फ प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का काम किया है जिन्होंने षड्यंत्र रचकर इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, डॉ. अजय सिंह चौटाला और शेर सिंह बडशामी को जेल में भिजवाने का काम किया बल्कि अपने अपमान का बदला लेने का भी काम किया है। इनेलो नेता ने कहा कि आज प्रदेश के मतदाताओं ने जिस तरह से बढ़-चढक़र मतदान में हिस्सा लिया और इनेलो के पक्ष में वोट डालने का काम किया उससे साफ हो गया कि प्रदेश की जनता का भरोसा चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली इनेलो पार्टी में है और न सिर्फ कांग्रेस इस बार प्रदेश में सिंगल डिजिट में रह जाएगी बल्कि उस भाजपा के बड़े-बड़े दावों की भी लोगों ने पूरी तरह पोल खोल दी है जिसके नेता यह कहकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे थे कि उनकी फोटो दिखाकर वोट मांगे जा रहे हैं।

इनेलो नेता ने कहा कि इस बार हुए 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान के लिए प्रदेश के मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने और इनेलो के पक्ष में वोट डलवाने के लिए जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की उसके लिए पार्टी कार्यकर्ता न सिर्फ बधाई के पात्र हैं बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया में एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक का सबसे रिकार्ड तोड़ मतदान होना और प्रदेश में हुई छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहा जो कि यह दर्शाता है कि विरोधियों के तमाम उकसावे व उत्तेजना पैदा करने के बावजूद इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से शांति एवं सदभाव बनाए रखने में योगदान निभाया वह अपने आपमें अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि अब यह विरोधी भी मानने लगे हैं कि प्रदेश में इनेलो बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और लोगों ने इनेलो को ही सरकार बनाने के लिए न सिर्फ स्पष्ट जनादेश दिया है बल्कि कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य सभी दलों को पूरी तरह से नकारने का काम किया है।इससे पहले चौधरी अभय सिंह चौटाला ने अपने पैतृक गांव चौटाला में वोट डाला और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि तमाम तरह के दुष्प्रचार व भ्रमित करने वाली अफवाहों के बावजूद प्रदेश की जनता इनेलो को चुनने जा रही है और 19 अक्तूबर को यह बात पूरी तरह से चुनावी नतीजों के साथ ही साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो की जीत पूरी तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों की जीत होगी और इनेलो की सरकार भी आम लोगों की व पार्टी कार्यकर्ताओं की ही सरकार होगी।

 

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD