Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओम प्रकाश चौटाला के अध्यक्षता में सारा हरियाणा एकत्रित हुआ-सुखबीर सिंह बादल

15 अक्तूबर को सोनिया व राबर्ट बार्डरा के राज्य का अंत और जनता के राज्य की शुरूवात होगी

ओम प्रकाश चौटाला के अध्यक्षता में सारा हरियाणा एकत्रित हुआ-सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रतिया , 12 Oct 2014

Last updated on: Oct 12, 2014, 00:00 IST

शिअद प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां कहा कि श्री ओम प्रकाश चोैटाला की अध्यक्षता अधीन हरियाणा के सभी लोग एकत्रित हो गये है और वह 15 अक्तूबर को इंडियन नैशनल लोक दल -शिअद गठबंधन के हक में वोट डालते हुये गठबंधन बड़ी जीत दिलाएगें।

आज यहां अनाज मंडी में इनैलों के उम्मीदवार प्रो. रविन्द्र सिंह बालीआल के हक में भव्य चुनाव रैली को संबोधन करते हुये स. बादल ने कहा कि चौटाला साहिब को जेल भेजकर कांग्रेस ने एक बडी गलती की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की इस घटिया कार्यवाही के विरोध में सभी हरियाणयवी  एकत्रित हो चुके है और वह कांग्रेस पार्टी और इसके नेता श्री भूपिन्द्र सिंह हुडडा को कभी भी ना भूल सकने वाला सबक सीखाने का मन बनाचुके हैं। उन्होने कहा कि कांग्र्रेस का यह अंतिम किला भी 15 अक्तूबर को गिर जाएगा।

बादल ने कहा कि उन्होने हरियाणा के विभिंन क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रत्येक जगह उन्होने इनैलों के हक में ही आंधी आती हुई महसूस की है। उन्होने आगे कहा कि उन्होने अब तक कभी भी सरकार विरूद्ध लोगों मेे इतना गुस्सा नही देखा जितना हरियाणा के लोगों में हैं। स. बादल ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों द्वारा राज्य से सोनिया गांधी और राबर्ट वाडरा के राज का अंत करके जनता राज स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करेगें।शिरोमणि अकाली दल प्रधान ने इनैलो-अकाली दल गठबंधन के लिए भुगतने वाले प्रत्येक वोट हरियाणा के विक ास और खुशहाली के लिए वोट होगें। उन्होने कहा कि राज्य में जितने भी बड़े विकास कार्य और समाज कल्याण की योजनाए शुरू हुई वह सभी चोैधरी देवी लाल और श्री ओम प्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री होते हुये ही शुरू हुई उन्होने कहा कि दूसरी तरफ श्री हुडडा ने दस साल तक एक भ्रष्ट सरकार की अध्यक्षता की जिसका एकमात्र उदेश्य पैसे बनाना और जमीन अधिग्रहण करके अपने कुछ चहेतों को सौंपना था।इस के पश्चात टोहाना में इनैलों उम्मीवार  निशान सिंह कम्बोज के हक में भव्य रैली को संबोधन करते हुये जयकारों व नारों की गंूज में घोषणा की कि इनैलों-शिअद गठबंधन हरियाणा विधान सभा की 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होने कहा कि चौटाला साहिब लोगों के दिलों में बसते है और कोई उनको वहां से दूर नही कर सकता हैं।

 

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD