Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुमोना चक्रवर्ती बनीं रॉकस्टार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुंबई , 12 Oct 2014

Last updated on: Oct 12, 2014, 00:00 IST

टेलीविजन हास्य रिएलिटी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती टीवी धारावाहिक 'ये है आशिकी' के एक एपीसोड में रॉकस्टार के रूप में नजर आएंगी। टीवी चैनल बिंदास पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'ये है आशिकी' रिश्तों की पेचीदगी को दर्शाता है। यह चार सप्ताह तक चलने वाला लघु श्रृंखला धारावाहिक है। सुमोना इसके तीसरे एपीसोड में एक रॉकस्टार के रूप में नजर आएंगी, जो रविवार को प्रसारित होगा।सुमोना ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने पहली बार 'ये है आशिकी' देखी, तब ही से इसके प्रति आकर्षित हो चुकी थीं।सुमोना धारावाहिक में तेजस्विनी के किरदार में नजर आएंगी, जो एक बुद्धिमान, शिक्षित, आधुनिक ख्यालों वाली छोटे शहर की लड़की है और अपने कॉलेज के रॉक बैंड की सदस्य है। वहीं उसका साथी जिगर पूरी तरह से एक रूढ़िवादी ख्यालों वाला लड़का है और पाश्चात्य संगीत एवं संस्कृति के सख्त खिलाफ है।अब रविवार को प्रसारित होने वाले एपीसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्विनी और जिगर की विचारों की इस जंग का परिणाम क्या होता है। 

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD