Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्रिटिश कोलम्बिया की प्रीमियर क्रिस्टी क्लार्क द्वारा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात

क्लार्क ने पंजाब के शिक्षा,एग्रो फूड प्रोसैसिंग और सोर उर्जा क्षेत्रों में दिखाई दिलचस्पी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 11 Oct 2014

Last updated on: Oct 11, 2014, 00:00 IST

ब्रिटिश कोलम्बिया,कनाडा की प्रीमियर मंत्री क्रिस्टी क्लार्क ने आज आज राज्यों के बीच आपसी संबधों को ओर मजबूत करते हुये शिक्षा,एग्रो फूड प्रोसैसिंग और सौर उर्जा के क्षेत्र में पंजाब के साथ सांझेदारी करने की इच्छा  प्रकट की है। क्लार्क अध्यक्षता में ब्रिटिश कोलम्बिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहांपंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात की और वाणिज्य व्यापार के क्षेत्र में पंजाब सहित समूचे भारत के साथ सांझेदारी करने के अतिरिक्त कृषि व उर्जा क्षेत्र तकनीकी विचार विमर्श करने की पेशकश की । श्रीमती क्लार्क ने कहा कि पंजाब ही एक मात्र एक ऐसा भारतीय राज्य है जहां कनाडा द्वारा व्यापार कार्यालय स्थापित किया गया है और उन्होने विश्वास दिलाया कि आगामी समय में ब्रिटिश कोलम्बिया और पंजाब के बीच व्यापार को ओर मजबूत किया जाएगा।बैठक दौरान उपमुख्यमंत्री ने ब्रिटिश कोलम्बिया की प्रीमियर क ो बताया कि पंजाब के साथ सबसे बडा नहरी ढांचा है जिसका प्रयोग पन बिजली बनाने के लिए किया जा सकता है और राज्य द्वारा कई स्थानों पर छोटे पन बिजली लगाये गये हैं स. बादल ने बताया कि पंजाब को निवेश के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए राज्य सरकार ने उचित व्यापर नीति लागू करने के अतिरिक्त कई बडे कदम उठाये हैं। स. बादल ने कहा कि सिंगल विंडो प्रणाली लागू करते हुये पंजाब सरकार द्वारा पंजाब निवेश प्रमोशन ब्यूरो स्थापित किया गया है जिसके के चलते अब निवेशक को बहुत थोडे समय में सारी स्वीकृतियं केवल एक अर्जी दायर करने पर ही मिल सकती हैं।

स. बादल ने बताया कि पंजाब निवेश प्रमेाशन ब्यूरो द्वारा दी जा रही सेवाओं की निवेशकों और केन्द्र सरकार द्वारा प्रंशसा की गई हैँ और इस ब्यूरो के ग ठन के बाद अब तक 90 प्रोजैक्टों को स्वीकृति मिल चुकी हैं। उन्होने कहा कि  अगले साल तक पंजाब देश का एक मात्र ऐसा राज्य होगा जो अपने नागरिकों को 205 सार्वजनिक सेवा उनके द्वार उपलब्ध करवाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने पंजाब के लोगों को यह भी शक्ति दी है वह किसी भी सेवा को प्राप्त करने के लिए अपने दस्तावेजों की स्वयं जांच कर सकते है। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री सर्वेश कोैशल ने श्रीमती क्लार्क को बताया कि पंजाब सरकार अपने निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य , साफ सफाई , सामाजिक जरूरतों जैसी सुविधाए देना यकीनी बनाने के अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करने व हुनर विकास पर भी पूरा जोर दे रही हैं। उन्होने कृषि पेैदावार, सौर उर्जा और एग्रो फूड प्रोसैसिंग के क्षेत्र में राज्य द्वारा उठाये गये कदमों का भी जिक्र किया।इस अवसर पर ब्रिटिश कोलम्बिया की प्रीमियर श्रीमती क्लार्क ने व्यापार आकर्षण, प्रोजैक्टों को शीघ्र स्वीकृति देने ,नागरिक सेवाए देने , विरासत संभाल और समाज कल्याण के प्रोजैक्टों संबधी पंजाब सरकार की विकासमयी छवि की प्रंशसा की उन्होने कहा कि कनाडा में भी पंजाबी भाईचारा देश के विकास में अहम  भूमिका अदा कर रहा है। उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त कनाडा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी दुगनी संख्या में भारतीय विद्यार्थी आ रहे हैं और ब्रिटिश कोलम्बिया व भारतीय शेैक्षणिक संस्थानों के बीच 61 समझौते भी रहे हैं।

स. बादल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने कि राज्यों को और मजबूत किया जाए। ताकि राज्य विदेशों से सीधे व्यापारिक संबध मजबूत कर सकें को सांझे करते हुये कहा कि पंजाब विदेशों से निवेश को आकर्षित करने की कोशिश करने के साथ साथ राज्य में बेहतर स्वच्छता की सुविधाओं और प्रारभिंक ढांचा प्रदान करने के लिए विदेशी कंपनियो ंके साथ संपर्क कर रहा है।इस अवसर पर प्रमुख सचिव केए सिंह, उपमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला, प्रमुख सचिव राजी पी श्रीवास्तवा , मनवेश सिंह सिद्धू व अजय महाजन दोनों उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

-

 

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD