Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भ्रष्टाचार पर ही टिकी थी हुड्डा सरकार की नींव: अभय सिंह चौटाला

हमारे आरोप सही साबित हुए, आगे भी सही साबित होंगे: अभय सिंह चौटाला

भ्रष्टाचार पर ही टिकी थी हुड्डा सरकार की नींव: अभय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

आदमपुर , 09 Oct 2014

Last updated on: Oct 09, 2014, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2009 में भ्रष्ट हथकंडों से ही प्रदेश में हुड्डा सरकार बनी थी। अदालत के फैसले ने जहां इनेलो के आरोपों को सही साबित किया है वहीं ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस सरकार की नींव ही पूरी तरह भ्रष्टाचार पर टिकी हुई थी। उन्होंने हजकां से दलबदल कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पांच विधायकों की सदस्यता हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के फैसले के दृष्टिगत हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन में विधानसभा चुनाव करवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से साफ हो गया है कि बिना बहुमत के ही पांच साल तक खरीदोफरोख्त व दलबदल के बलबूते प्रदेश में हुड्डा सरकार चलती रही और इस सरकार ने दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम किया। 

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को आदमपुर हलके के गांव बालसमंद व काली रावण, इंद्री और रादौर हलके के गांव हरनौल में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार के छह विधायकों के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं और कैश फार सीएलयू सीडी कांड के आरोपियों में हुड्डा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, रामकिशन फौजी, कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह, रामनिवास घोड़ेला और नरेश सेलवाल पर सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपए मांगने के आरोप हैं और जहां लोकायुक्त ने रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच करवाने के आदेश दिए थे वहीं अन्य पांचों विधायकों के खिलाफ भी यह कहकर कि ये सीधा-सीधा भ्रष्टाचार का मामला है और इसकी जांच हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी कामराज को सौंपी है। इन आदेशों के बाद आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हजकां से दलबदल कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचों विधायकों को उनकी सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने से साफ हो गया है कि अल्पमत में होते हुए हुड्डा सरकार ने भ्रष्ट हथकंडों, दलबदल व खरीदोफरोख्त के बलबूते 2009 में सरकार बनाई थी। 

उन्होंने कहा कि इन अदालती आदेशों ने इनेलो के हुड्डा सरकार के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को सही साबित कर दिया और हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, असंध के विधायक जिले राम शर्मा और समालखा के विधायक धर्मपाल छोक्कर की विधानसभा सदस्यता रद्द की गई है। इनेलो नेता ने कहा कि हुड्डा सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे गोपाल कांडा गीतिका व उसकी माता की आत्महत्या कांड से न सिर्फ जुड़े हुए हैं बल्कि उन पर यौन उत्पीडऩ जैसे गम्भीर आरोप भी लगे।  उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया पर फर्जी वोटों के मामले में अब तक नौ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और वे गम्भीर आपराधिक मामलों में घिरे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री रहे ओमप्रकाश जैन व जिले राम पर कम्बोपुरा गांव के सरपंच कर्म सिंह की हत्या करवाने और नौकरियों के नाम पर पैसे लेकर वापिस न लौटाने जैसे गम्भीर आरोप हैं।  उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री और उनका परिवार भ्रष्टाचार व भूमि घोटालों को लेकर विवादों में है और इनेलो ने हुड्डा सरकार के खिलाफ भूमि घोटालों को लेकर जो चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी है उसके सभी आरोप भी जांच के बाद पूरी तरह सही साबित होंगे जैसे कि अब तक अन्य आरोप सही साबित हो चुके हैं। 

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो के पक्ष में लहर चल रही है और 15 अक्तूबर को प्रदेशवासी ऐनक के सामने वाला बटन दबाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां इनेलो की जनसभाओं में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है वहीं अन्य नेताओं की चुनावी सभाएं बेहद फीकी रह रही हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो का मुख्य मकसद प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना और समाज के हर वर्ग को राहत प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से इनेलो प्रत्याशियों को विजयी बनाने और कांग्रेस सहित अन्य दलों की जमानतें जब्त करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य दलों के अनेक नेताओं ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो नेता ने पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।

 

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD