Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा चुनावों के लिये धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान आरंभ

अकाली-इनेलो गठजोड़ 60 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगा -सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा चुनावों के लिये धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान आरंभ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 08 Oct 2014

Last updated on: Oct 08, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिये आज से शिरोमणि अकाली दल-इंडियन नेशनल लोक दल गठजोड़ के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार चुनाव अभियान की शुरूआत की गई है। बादल 13 अक्तूबर तक हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर गठजोड़ के उम्मीदवारों के पक्ष में तीन दर्जन से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित करेगे। इस चुनाव कार्यक्रम के पहले दिन आज  बादल द्वारा एक विशेष वेन द्वारा सिरसा जिले के गांवों  पानहेड़ी, फरमाही कलां , नेजाडेला काला, वैधवाला, सिकंदरपुर, मोरीवाला, नारेलकेड़ा, भावदीन, संगरसादा, बारूवाली और भरोखा गांव में चुनाव रैलियों को संबोधित किया। इन गांवों में हुये विशाल एकत्रता को संबोधित करते हुये स. बादल ने इंडियन नेशनल लोक दल विशेषकर चौ. देवी लाल की सरकार द्वारा हरियाणा के विकास और आम लोगों के कल्याण के लिये किये कार्य हेतू याद किया। उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं को अपील की कि वह इनेलो के जनहित सरकार और हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के बीच तुलना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल और श्री चौटाला के नेतृत्व वाली सरकारों ने हमेशा राज्य के संपूर्ण विकास और कल्याण के लिये कार्य किया जबकि हरियाणा की कांग्रेस सरकार गत् 10 वर्षो दौरान केवल राजनीतिक बदलाखोरी और रोहतक के विकास में ही व्यस्त रही। स. बादल ने आगे कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने चौटाला को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया और वह भी बेरोज़गार युवको को रोज़गार देने के मामले में स. बादल ने प्रशन किया कि क्या राज्य के बेरोज़गार नवयुवकों को सरकारी रोज़गार देना बुरी बात है? 

सरकार द्वारा उनके परिवार विरूद्ध राजनीतिक बदलाखोरी तहत की गई कार्रवाई का याद करते हुये बादल ने कहा कि उनके परिवार विरूद्ध दर्ज किये गये सभी मामले ना केवल अदालतों द्वारा खारिज़ कर दिये गये बल्कि पंजाब के लोगों ने भी लगातार दो बार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में भरोसा व्यक्त करके नया इतिहास बनाया। स. बादल ने कहा कि उनको पूरा यकीन हैं कि हरियाणा के लोग भी अपने महबूब नेता श्री ओम प्रकाश चौटाला के पक्ष में मतदान करते हुये कांग्रेस की घटिया चालों पर विरामचिन्ह लगा देंगे।हरियाणा विधानसभा चुनावों को राज्य में कांग्रेस के युग का अंत घोषित करते हुये स. बादल ने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा अकाली-इनेलो गठजोड़ को दी जा रही हिमायत और प्रेम को देखते हुये यह स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में गठजोड़ सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में उनका गठजोड़ 60 से अधिक सीटें जीतेगा।इस पश्चात स. बादल ने सिरसा में चुनाव प्रचार संबंधी जोन इंचार्जो से बैठक करते हुये भविष्य रणनीति पर विचार विमर्श भी किया। यहां यह जिक्रयोग्य है कि सुखबीर सिंह बादल शिअद -इनेलो के उम्मीदवारों के पक्ष में 13 अक्तूबर तक पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला शहर, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, रोहतक और फतिहाबाद में  दो दर्जन से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD