उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखना पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है और अकाली-भाजपा सरकार डियूटी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी। आज यहां केंद्रीय खाद्य प्रासंस्करण मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के पश्चात पत्रकारों द्वारा लुधियाना पुलिस मुकाबला संबंधी प्रशन का जवाब देते हुये स. सुखबीर सिंह बादल जिनके पास गृह विभाग का चार्ज भी है, ने इस संपूर्ण मामले में पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों की श्मूलियत को सिरे से नकारते हुये कहा कि डियूटी में लापरवाही, बुरा व्यवहार और अपनी जिम्मेवार को सही ढंग से ना निभाने वाले अधिकारियों को छोड़ा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को केवल आम पड़ताल या मुअत्तली तक सिमित नही रखा जायेगा बल्कि अपने अधिकारों के दुरूप्रयोग करने वाले अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा भारतीय संविधान की धारा सैक्शन 311 (2) जिस तहत डियूटी दौरान गलती करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाता है, तहत डियूटी में लापरवाही करने वाले सबसे अधिक अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
15 अक्तूबर को हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावों में अकाली-इनेलों के गठजोड़ संबंधी पूछे प्रशन का जवाब देते हुये स. बादल ने कहा कि उनकी पार्टी का इनेलों से बहुत पुराना संबंध है और हर बार हरियाणा में चुनाव समय इनेलो का साथ देते आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे भली भांति अवगत् है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा चुनावों में अकाली-भाजपा रिशतों पर कोई असर नही पड़ेगा एवं अकाली -भाजपा का रिश्ता अटूट है। 17वीं एशियन खेलों में पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाडिय़ों के बड़े स्तर पर समागम करवा कर सम्मान्नित करेगी। उनहोंने दोहराया कि राज्य सरकार खेलों एवं खिलाड़ीयों को प्रफूल्लित करने केे लिये विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 26 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 16 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। इस पश्चात उपमुख्यमंत्री ने अमृतसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो संबंधी अधिकारियों से बातचीत की। स. बादल ने कहा कि डेढ़ वर्ष के भीतर अमृतसर भारत का सबसे सुंदर एवं विकास पक्ष से अग्रणीय शहर बन जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा यह कोशिश रही है कि पवित्र शहर अमृतसरके विकास में कोई कमी ना रहने दी जाये।