Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एशियाई खेल 2014 (कबड्डी) : भारत की महिला टीम ने बरकरार रखा एशियाई ताज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

चार साल पहले क्वांगचो एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब जीतने वाली भारत की महिला टीम ने इंचियोन में भी एशियाई ताज बरकरार रखा है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को सोंगदो ग्लोबल यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में ईरान को हराकर 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिलाओं ने ईरान को 31-21 से हराया।क्वांगचो (चीन) में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में स्थान मिला था।

जैसा कि उम्मीद थी, भारतीय महिलाओं ने एशिया में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए ईरान पर एकतरफा जीत हासिल की।भारतीय महिलाओं ने 27 अंक आउट से हासिल किए जबकि उन्हें चार अंक लोना के रूप में प्राप्त हुए। ईरानी टीम 16 अंक ही आउट के तौर पर हासिल कर सकी जबकि उसे लोना के रूप में एक भी अंक नहीं मिला।ईरानी टीम को हालांकि बोनस के तौर पर पांच अंक मिले लेकिन भारत एक भी बोनस नहीं प्राप्त कर सका। पहले हाफ में भारत ने 15 (13 आउट, 2 लोना) और दूसरे हाफ में 16 (14 आउट, 2 लोना) अंक बनाए।ईरानी टीम पहले हाफ में 11 (8 आउट, 3 बोनस) और दूसरे हाफ में 10 (8 आउट, 2 बोनस) अंक हासिल करने में सफल रही।कबड्डी में दो स्वर्ण दांव पर हैं और दोनों ही भारत के खाते में आने की उम्मीद है। पुरुष फाइनल में भारत का सामना ईरान से होगा। भारतीय पुरुष टीम लगातार छह बार एशियाई चैम्पियन रही है। वह सातवीं बार खिताब के लिए प्रयासरत होगी।

 

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD