Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Asian Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज एशियाई खेलों के उन एथलीटों का स्वागत किया जो अपनी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेकर भारत लौटे थे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया।निशानेबाजी, रोइंग और महिला क्रिकेट टीमों के कुल 27 एथलीटों का खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अभिनंदन किया गया। 

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, जबकि रोइंग में कुल 5 पदक (2 रजत, 3 कांस्य) प्राप्त हुए। अब तक अधिकांश पदक निशानेबाजी से आए हैं जिसमें हमारी राइफल, शॉटगन और पिस्टल टीमों ने 13 पदक (4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) जीते हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं सभी एथलीटों और कोचों को बधाई देता हूं। इस सफलता के लिए उन्हें कई सालों तक मेहनत करनी पड़ती है। आप देख सकते हैं कि इतिहास रचने वाले ये रोवर्स जिन क्षेत्रों से आते हैं उनमें से कुछ में पानी की कमी है, लेकिन उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स स्पर्धा में पदक जीते हैं। हमें घुड़सवारी में भी ऐतिहासिक स्वर्ण मिला।''

श्री ठाकुर ने कहा, “शूटिंग में हमने अपना उत्साह और दृढ़ संकल्प देखा। चाहे टॉप्स एथलीट सिफ्त कौर समरा हों जिन्होंने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर भी हासिल किया, या फिर खेलो इंडिया एथलीट रुद्रांश पाटिल हों जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है, हमारे इन सभी निशानेबाजों ने असाधारण प्रदर्शन किया।”

गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ एथलीटों के परिवार और दोस्त भी शामिल हुए।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Asian Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD