Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस-भाजपा की गलत नीतियों से किसानों को हुआ भारी नुकसान: अभय सिंह चौटाला

कांग्रेस-भाजपा की गलत नीतियों से किसानों को हुआ भारी नुकसान: अभय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऐलनाबाद , 02 Oct 2014

Last updated on: Oct 02, 2014, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा किसानों के साथ धोखा किया मगर भाजपा भी उससे कहीं पीछे नहीं है। जो प्रधानमंत्री लोकसभा चुनावों से पहले किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की बातें करते थे, चुनावों के बाद उन्होंने इस मुद्दे को ही हाशिए पर ला दिया है जिससे किसानों को घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वे गुरुवार को ऐलनाबाद हलके के गांव दड़बा कलां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व गांव में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने जहां उनका मंगलगीत गाकर स्वागत किया वहीं अनेक युवाओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर रक्त से उनका तिलक कर अभिनंदन किया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवारों द्वारा किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आपकी एकता एवं एकजुटता के बूते ही इस हलके ने हमेशा इनेलो को राजनीतिक ताकत दी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी वे इलाके में रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों को थोड़ी बहुत उम्मीद फसलों का निर्यात किए जाने से बंधी थी मगर वह भी केंद्रीय सरकार ने प्रतिबंधित कर उनकी कमर तोड़ दी है। ्र

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद में उमड़ी लाखों की भीड़ के तीन महत्वपूर्ण पहलू थे जिसमें पहला प्रदेशवासियों का चौधरी देवीलाल के प्रति स्नेह व सम्मान था और दूसरा मौजूदा कांग्रेस सरकार की हर क्षेत्र में विफलता से गुस्साए लोगों में इनेलो के शीर्ष नेताओं को षड्यंत्र के तहत जेल भिजवाने को लेकर था। उपरोक्त तमाम पहलुओं के अलावा भी यह चुनावी वर्ष है जिसमें प्रदेशवासियों ने ठान लिया है कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस के खिलाफ मतदान करके इनेलो को सत्तारूढ़ करना है। अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि लोगों के उत्साह और समर्थन के बूते उनकी पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। ऐलनाबाद हलके में अभय चौटाला ने गांव माखोसरानी, नाथूसरी कलां, हंजीरा, जोड़कियां, कुताना, जमाल, ढूकड़ा, बरासरी, रायपुरिया, रूपावास, लुदेसर, रूपाणा खुर्द, रंधावा व अरनियांवाली आदि में भी ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं के दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उपरोक्त गांवों में भी ग्रामीणों ने उनके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और पार्टी के जयकारों से आसमान गुंजा दिया। अलग-अलग स्थानों पर उनके सम्मान में जलपान का भी प्रबंध किया गया था। उन्होंने ग्रामीणों से इनेलो का घोषणापत्र जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करने का आह्वान किया। 

 

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD