Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हमीरपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए भूमि चिह्न्ति करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 31 May 2013

Last updated on: May 31, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त आशीष सिंहमार ने हमीरपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए भूमि चिह्न्ति करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने कहा कि सरकार द्वारा हमीरपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है उसी आधार पर भूमि की तलाश की जा रही है इसके अतिरिक्त अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर जिला में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में पंचायत स्तर पर भी पाइका के तहत चरणबद्व तरीके से खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाइका के तहत 1 करोड़ 14 लाख की राशि खर्च की जा चुकी है जबकि 55 अन्य खेल मैदानों को विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि हमीरपुर जिला के नादौन में खेल छात्रावास में भी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को हमीरपुर में सिंथेटिक ट्रैक, बिझड़ी में खेल स्टेडियम के माध्यम से भी अभ्यास की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा ब्लाक स्तर तथा जिला स्तर पर प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाता है।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD