Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

चैम्पियंस लीग : किंग्स इलेवन ने कोबराज को 7 विकेट से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोहाली , 28 Sep 2014

Last updated on: Sep 28, 2014, 00:00 IST

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर रविवार को हुए चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के 17वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने केप कोबराज को सात विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। किंग्स इलेवन ने कोबराज से मिले 136 रनों के आसान लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स इलेवन के लिए रिद्धिमान साहा ने नाबाद रहते हुए सर्वाधिक 42 रन बनाए।साहा ने 35 गेंदों की अपनी सूझ-बूझ भरी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाजों विरेंद्र सहवाग (23) और मनन वोहरा (23) ने ठीक-ठाक शुरुआत दी। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 19 गेंदों में दो छक्के की मदद से 23 रनों का योगदान दिया।साहा और डेविड मिलर (नाबाद 16) ने नाबाद रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोबराज के लिए रोबिन पीटरसन ने कसी हुई गेंदाबजी की और दो विकेट भी चटकाए, हालांकि और कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका।इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे कोबराज को रिचर्ड लेवी (42) और हाशिम अमला (40) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कोबराज एक समय 13 ओवरों में तीन विकेट पर 105 रन बना चुके थे।अमला ने पांचवें ओवर में लगातार पांच गेंदों पर पांच चौके लगाए। अमला ने 22 गेंदों अपनी तेज पारी में कुल सात चौके और एक छक्का भी लगाया।कोबराज के बल्लेबाज हालांकि इस बेहतरीन शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और अगली 33 गेंदों में 30 जोड़कर कोबराज के शेष सात बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए।वास्तव में इसका पूरा श्रेय किंग्स इलेवन के गेंदबाजों अनुरीत सिंह और अक्षर पटेल को जाता है। अनुरीत और अक्षर ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए।

 

 

Tags: ipl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD