Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 : आज कुल 513 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए : श्रीकांत वाल्गद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 26 Sep 2014

Last updated on: Sep 26, 2014, 00:00 IST

हरियाणा में आगामी 15 अक्तुबर को विधानसभा चुनाव के लिए आज कुल 513 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल 808 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि राज्य में आज सर्वाधिक 174 निर्दलीय  उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पश्चात इनेलो के 81 प्रत्याशी, भाजपा के 62, कांग्रेस के 74, पंजीकृत पार्टियों के 51, बसपा के 34, हजकां के 27, सीपीआई के पांच और सीपीआईएम के दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे।उन्होंने बताया कि आज सर्वाधिक 14 उम्मीदवारों ने असंध विधानसभा से नामांकन भरे जिनमें निर्दलीय 10, पंजीकृत पार्टी का एक, हजकां के दो, सीपीआईएम का एक नामांकन शामिल हैं। इसके पश्चात लाडवा विधानसभा से 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के दो, इनेलो का एक, पंजीकृत पार्टी के तीन और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं।, गुहला और भिवानी विधानसभा से 11-11 नामांकन पत्र दाखिल किए गये। गुहला में कांग्रेस के तीन, बसपा का एक, हजकां के तीन, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय के तीन नामांकन शामिल हैं। इसी प्रकार, भिवानी विधानसभा से भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो के दो, हजकां का एक, पंजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं।

वाल्गद ने बताया कि कालका विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं।  पंचकूला विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो के दो और निर्दलीय दो, पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल है। नारायाणगढ विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के एक, कांग्रेस के दो नामांकन शामिल हैं। अम्बाला छावनी विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। अम्बाला शहर विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें पजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। मुलाना विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस का एक और बसपा का एक नामांकन शामिल है।

उन्होंने बताया कि सढौरा विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, बसपा का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल है। जगाधरी विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, बसपा का एक , हजंका का एक, और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। यमुनानगर विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। रादौर विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनं कांग्रेस का एक, बसपा के दो, हजंका के दो, पंजीकृत पार्टी के तीन, और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। शाहबाद विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस के दो, बसपा का एक  और इनेलो के दो नामांकन शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि थानेसर विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा का एक, इनेलो के दो, पंजीकृत पार्टी के दो नामांकन शामिल हैं। पेहोवा विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, इनेलो के तीन, हजकां के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। कलायत विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो का एक और पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं। कैथल विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो के दो, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं।  पुण्डरी विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, बसपा का एक और निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। नीलोखेड़ी विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। इन्द्री विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस का एक और निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। 

करनाल विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। घरौंदा विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, सीपीआईएम का एक, इनेलो का एक, हजका का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, सीपीआई का एक, इनेलो के दो, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय पांच नामांकन शामिल हैं। पानीपत शहर विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, बसपा का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। इसराना विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, सीपीआई का एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। समालखा विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि गन्नौर विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो के दो और हजकां के दो नामांकन शामिल हैं। राई विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो का एक और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। खरखौदा विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस का एक, बसपा का एक, इनेलो के दो, पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं। सोनीपत विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं।  गोहाना विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा, इनेलो, पंजीकृत पार्टी व निर्दलीय का एक-एक नामांकन शामिल हैं। बरोदा विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के दो-दो, इनेलो का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। जुलाना विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। सफीदों विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा, इनेलो और निर्दलीय एक-एक नामांकन शामिल हैं। जींद विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा और इनेलो का एक-एक और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। उचानाकलां विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें सीपीआई का एक और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। नरवाना विधानसभा से कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो के दो नामांकन शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि टोहाना विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और सीपीआई का एक नामांकन शामिल हैं। फतेहाबाद विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें हजकां के दो, इनेलो के दो और पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं। रतिया विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो का एक और पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं। कालांवाली विधानसभा से कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो नामांकन शामिल हैं। डववाली विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। रानियां विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, इनेलो का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। सिरसा विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। 

ऐलनाबाद विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, इनेलो के दो और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। आदमपुर विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के दो- दो, बसपा, पंजीकृत पार्टी और निर्दलीय एक-एक नामांकन शामिल हैं। उकलाना विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस, बसपा, इनेलो, हजकां और पंजीकृत पार्टी का एक-एक तथा निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। नारनौद विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो, पंजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। हांसी विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस और बसपा का एक-एक, इनेलो के दो, हजकां का एक तथा निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। बरवाला विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस और बसपा का एक-एक, हजकां के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं।हिसार विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। नलवा विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। लौहारू विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। बाढड़ा विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस का एक-एक, इनेलो के दो और पंजीकृत पार्टी का एक नामांकन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दादरी के विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, पंजीकृत पार्टी के दो नामांकन शामिल हैं। तोशाम विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस, इनेलो और पंजीकृत पार्टी के दो-दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। बवानीखेड़ा विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस का एक-एक, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। महम विधानसभा से कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो नामांकन शामिल हैं। गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस, इनेलो, और हजकां का एक-एक, तथा निर्दलीय छ: नामांकन शामिल हैं। रोहतक विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्र्रेस के दो, इनेलो का एक नामांकन शामिल हैं। कलानौर विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। बहादुरगढ़ विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक और निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। बादली विधानसभा से कुल छ:  उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय पांच नामांकन शामिल हैं। झज्जर विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा का एक और निर्दलीय पांचनामांकन शामिल हैं। बेरी विधानसभा से कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो का एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। 

अटेली विधानसभा से कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा, बसपा, हजकां और पंजीकृत पार्टी के एक-एक और निर्दलीय छ: नामांकन शामिल हैं। महेन्द्रगढ़ विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। नारनौल विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा, हजका का एक- एक, इनेलो के दो और निर्दलीय पांच नामांकन शामिल हैं। नांगल चौधरी विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें बसपा और इनेलो का एक-एक तथा निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। बावल विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा का एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। कोसली विधानसभा से कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा, इनेलो के दो-दो, कांग्रेस और पंजीकृत पार्टी का एक-एक, तथा निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। रेवाड़ी विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा और पंजीकृत पार्टी का एक-एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पटोदी विधानसभा से कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें हजकां और निर्दलीय एक-एक नामांकन शामिल हैं। बादशाहपुर विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, भाजपा का एक, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। गुडग़ांव और सोहना विधानसभा से कुल 11-11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। नूंह विधानसभा से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, इनेलो के दो नामांकन शामिल हैं। फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं। पुन्हाना विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस और बसपा का एक-एक और निर्दलीय चार नामांकन शामिल हैं। हथीन विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें इनेलो और हजकां के दो-दो और निर्दलीय चारनामांकन शामिल हैं। होडल विधानसभा से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा, बसपा, इनेलो और हजकां का एक-एक, पंजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। 

पलवल विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, इनेलो का एक और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। पृथला विधानसभा से कुल छ: उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा और इनेलो का एक-एक तथा निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस का एक, इनेलो के दो और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं। बडख़ल विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस, सीपीआई और इनेलो का एक-एक और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। बलभगढ़ विधानसभा से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा, इनेलो और कांग्रेस के दो-दो, बसपा और निर्दलीय का एक-एक नामांकन शामिल हैं। फरीदाबाद विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें कांग्रेस के दो, बसपा, इनेलो और निर्दलीय का एक-एक नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तिगांव विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा का एक, इनेलो के दो और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर हैं। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को की जाएगी और एक अक्तुबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते है। 15 अक्तुबर को मतदान होगा तथा 19 अक्तुबर को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 अक्तुबर तक चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 

 

 

Tags: haryana election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD