शिअद के प्रधान व पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी को पार्टी और उनको (सुखबीर सिंह बादल)का मार्गदर्शक बताते हुये कहा कि उन्होने जत्थेदार तलवंडी जी से जीवन में बहुत कुछ सीखा है और उन्होने भी उनको अपने पारिवारिक सदस्य की तरह ही प्यार दिया है इस समय को अपने जीवन का अहम समय बताते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसको कभी भी अपने दिल से भुलाया नही जा सकता हैं।आज गांव तलवंडी राय में जत्थेदार तलवंडी के निधन के पश्चात परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे स. सुखबीर सिंह बादल तलवंडी परिवार द्वारा पंथ , पंजाब व पार्टी के किये अंथक कार्यो की भरपुर शलाघा की और जत्थेदार तलवंडी के निधन को बड़ा घाटा करार दिया। उन्होने भूतपूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी, जगजीत सिंह तलवंडी सदस्य शिरोमणि गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर जत्थेदार तलवंडी के साथ बीताये पलों को याद करते हुये कहा कि जत्थेदार तलवंडी ने गोलियों की बौछारों दौरान भी पार्टी और राज्य की बेहतरी और मजबूती के लिए अपनी जान की परवाह भी नही । जब वह छोटे तो स. प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पंजाब के साथ तलवंडी आते थे जत्थेदार तलवंडी की प्रेरणा के कारण ही वह आज पार्टी प्रधान है। बादल ने कहा कि शिअद पार्टी भविष्य में भी जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी द्वारा दर्शाये मार्ग पर चलेगी। इस मौके मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, भूतपूर्व विधायक स. बिक्रमजीत सिंह खालसा, बाबा जगजीत सिंह लोपो नगर कोैसिंल रायकोट के भूतपूर्व प्रधान स. अमनदीप सिंह गिल्ल, यूथ अकाली नेता स. प्रभजोत सिंह धालीवाल परमप्रीत सिंह सिद्धू व बडी संख्या में इलाके के लोग उपस्थित थे।