Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दुष्यंत ने किया गोलीबाज गुलाबी गैंग सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सोनीपत , 19 Sep 2014

Last updated on: Sep 19, 2014, 00:00 IST

प्रदेश में पिछले 10 सालों से राज कर रही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर उन्हें लूटने का काम किया है। प्रदेश के किसानों को गुलाबी सपने दिखाकर उनकी जमीन छीन ली और अब किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर इस गोलीबाज गुलाबी गैंग सरकार को उखाड़ फैंके। यह बात हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत जिले के बैंयापुर गांव में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।बैंयापुर गांव में पहुंचने पर रामकरण सरोहा, नीरज मलिक, जसबीर, अभिजीत, अशोक शर्मा, संदीप बड़वासनी, अनिल दहिया सहित सभी ग्र्रामीणों ने फूल बरसाकर दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।  दुष्यंत ने बुजुर्गों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया वहीं युवाओं से गले मिलकर उनसे कुशलक्षेम पूछा। महिलाओं ने दुष्यंत को आशीष देते हुए कहा कि अबकी बार प्रदेश में ताऊ की सरकार बनेगी। भीड़ को देखकर मानो ऐसा लग रहा था कि पूरा बैंयापुर गांव ही दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद देने के लिए उमड़ पड़ा हो। भारी भीड़ से गदगद युवा सांसद ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि मान-सम्मान की प्रतीक जो पगड़ी उन्हें पहनाई गई है, उसे कभी झुकने नहीं देंगे चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। 

देश के सबसे युवा सांसद ने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह से कांग्रेसी नेताओं ने जनप्रिय नेता एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, डा. अजय सिंह चौटाला एवं शेरसिंह बडशामी को जेल भिजवाया। सीबीआई निदेशक के घर मिली विजीटर डायरी में यह स्पष्ट रूप से दर्ज है कि हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार नहीं बल्कि दो बार सीबीआई प्रमुख से मिलने उनके घर गए थे। इनेलो नेताओं को जेल भेजने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद अब ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का मौका आ गया है, जिन्होंने जेल भेजने की साजिश रची। कांग्रेसी नेताओं ने यह सोचकर आपके नेताओं को साजिश के तहत जेल भिजवाया कि इनेलो पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर इनेलो कमजोर नहीं बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरी। कार्यकर्ताओं के दम पर ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा में पटखनी दी वहीं रात को सोते समय सीएम का ख्वाब लेने वाले हजकां प्रमुख को इनेलो कार्यकर्ताओं ने हिसार में करारी शिकस्त दी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अक्तूबर को सोनीपत का एक-एक मतदाता इनेलो के पक्ष में मतदान कर अपने प्रिय नेताओं को जेल भेजने वालों को करारा जवाब दे। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, सरकार आने पर उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर इस घोषणा पत्र का प्रचार करें और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाले सम्मान दिवस समारोह में सोनीपत जिले से सबसे ज्यादा संख्या में पहुंचें।  इस अवसर पर  प्रदेश महासचिव सुरेंद्र दहिया, खरखौदा विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी अनिता खांडा, सोनीपत विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार, राजकुमार रिढ़ाऊ, रोहताश दहिया, चंद्रप्रभा दहिया, पवन तनेजा, रविंद्र सरोहा, दीपक सरोहा, सरपंच दिलबाग सिंह, रामफल सरोहा, महासिंह, नरेश सरोहा, अनिल गौरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

Tags: dushyant chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD