चरित्र निर्माण का हिस्सा हो स्वच्छता : नरेंद्र मोदी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 05 Sep 2014
Last updated on: Sep 05, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि स्कूलों में बच्चों के लिए शौचालय बनाने के काम में उन्हें प्रत्येक स्कूल के मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता चरित्र निर्माण के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए। शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोदी ने अपनी हालिया जापान यात्रा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वहां उनसे एक भारतीय परिवार ने कहा कि यहां स्कूल और शौचालय की साफ-सफाई विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर करते हैं। मोदी ने कहा, "उन्होंने कहा कि यह चरित्र निर्माण का ही हिस्सा है।"स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण की चर्चा करते हुए, जिसमें उन्होंने कुछ स्कूलों में शौचालय न होने की बात कही थी, उन्होंने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण काम है।उन्होंने कहा, "इस मामले में मुझे प्रत्येक स्कूल के मदद की जरूरत है। एक वातावरण का निर्माण होना चाहिए।"