Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ से तबाही, 55 मरे

जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ से तबाही, 55 मरे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर , 04 Sep 2014

Last updated on: Sep 04, 2014, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों के उफन जाने से कई जगहों पर भारी तबाही मची है और बाढ़ एवं दुर्घटना के कारण राज्य में 55 लोगों की जानें जा चुकी हैं। बाढ़ से जहां अभी तक 15 मौतें हुई हैं वहीं गुरुवार को उफनती नदी में बस के गिर जाने से 40 लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राज्य में बाढ़ की स्थिति और राजौरी में हुई बस दुर्घटना पर बात की। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार से शुरू होने वाली अपनी यात्रा टाल दी है।केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को अप्रत्याशित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया है।

पुलिस ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन के कारण पिछले दो दिनों में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।अचानक बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन के कारण गुरुवार को अनंतनाग जिले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार को जम्मू क्षेत्र के रेआसी जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि पुंछ जिले में बीएसएफ के एक अधिकारी सहित तीन अन्य की मौत हो गई। बड़गाम जिले में भी दो लोग मारे गए हैं। जम्मू एवं कश्मीर से सऊदी अरब के लिए होने वाली हज की उड़ान तीन दिनों के लिए निरस्त कर दी गई है। अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां जिलों में सैकड़ों ग्रामीण बाढ़ के पानी में घिर जाने से अभी भी फंसे हुए हैं। ग्रामीणों के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पुलिस और सेना ने व्यापक राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू क्षेत्र में चेनाब नदी के साथ ही अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग में झेलम खतरे के निशान से पांच फुट ऊपर बह रही है जबकि श्रीनगर के राम मुंशी बाग में यह चार फुट ऊपर बह रही है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार तक राज्य में और वर्षा होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा, "शनिवार की शाम से हम मौसम में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।"कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, बारामुला, शोपियां, बांदीपोरा, बड़गाम, श्रीनगर, गंदरबल, पुंछ, राजौरी, रेआसी, जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।श्रीनगर-जम्मू और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां जिलों में स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान गुरुवार को बंद रहे।कश्मीर विश्वविद्यालय ने गुरुवार और शुक्रवार को अपनी परीक्षाएं स्थगित रखने की घोषणा की है।इस बीच बारामूला जिले के कुंजर (तंगमर्ग) में फीरोजपुर धारा में आई बाढ़ में फंसे सात श्रमिकों को पुलिस ने बचा लिया है। ये मजदूर एक पत्थर तोड़ने वाले क्रशर पर काम कर रहे थे।

दूध गंगा नाले का बांध टूट जाने से श्रीनगर के बाराजल्ला इलाके में स्थित बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में पानी घुस गया।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के सफा कादल, ईदगाह, नौशेरा, सौरा, रेसीडेंसी रोड व अन्य कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया है।उधर राज्य के राजौरी जिले में गुरुवार को बारातियों को ले जा रही एक बस उफनती नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार 40 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बारातियों को ले जा रही बस पर गुरुवार सुबह चालक का नियंत्रण नहीं रहा और वह राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे से 15 किलोमीटर दूर लाम नदी में गिर गई। अधिकारी ने कहा, "छह यात्री अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, जबकि 40 लोग उफनती नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।" शवों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन की टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

 

Tags: hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD