महिला शिक्षा, सशक्तीकरण आवश्यक : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 02 सितंबर 2014 को तोक्यो, जापान में यूनिवर्सिटी ऑफ सैक्रेड हार्ट में संबोधन करते हुए हुए।
Web Admin
5 दरिया न्यूज
टोक्यो , 02 Sep 2014
Last updated on: Sep 02, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा उनके लिए आवश्यक है। मोदी ने अपनी पांच दिवसीय जापान यात्रा के चौथे दिन मंगलवार को यहां सैकरेड हार्ट्स यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बालिकाओं की शिक्षा को महत्व दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर लिखे संदेश के मुताबिक, मोदी ने कहा, "गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राज्य में बालिकाओं को शिक्षा दिलाने के लिए काम किया।"उन्होंने बताय कि बालिका शिक्षा के लिए उन्होंने 18 करोड़ डॉलर खर्च किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान का ढांचा भी महिलाओं को निर्णय निर्माण प्रक्रिया में शामिल करता है। उन्होंने कहा, "हमारे मौजूदा मंत्रिमंडल में 25 प्रतिशत महिलाएं हैं, यहां तक कि हमारी विदेश मंत्री भी महिला हैं।"मोदी मंगलवार को जापान के सम्राट अकीहीतो तथा देश के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।