Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन की 10 सदस्यीय सलाहकार कमेटी की घोषणा

राजा रणधीर सिंह , रणइंद्र सिंह व अभिनव बिन्द्रा किये शामिल

बिक्रम सिंह मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 30 Aug 2014

Last updated on: Aug 30, 2014, 00:00 IST

पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन के प्रधान बिक्रम सिंह मजीठिया ने 10 सदस्यीय सलाहकार कमेटी की गठन की घोषणा की जिसमें प्रसिद्ध खेल प्रबंधक व खिलाड़ी जैसे राजा रणधीर सिंह , रणइंद्र सिंह व अभिनव बिन्द्रा को शामिल किया गया हैं।कमेटी के अन्य सदस्यों में राजा के एस सिद्धू,मानव जीत सिंह संधू, रोजंन सिंह सोढी,हरवीन सराओं, अवनीत कौर सिद्धू, हिना सिद्धू व मुकेश कुमार के नाम प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त राजा के एस सिद्धू को पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन के प्रधान का सलाहकार भी नामजद किया गया हैँ। इसके अतिरिक्त श्री पवन प्रीत सिंह को पंजाब राईफल शूटिंग का चेयरमैन और श्री परमिन्द्र सिंह बराड़ को उपप्रधान व कार्यालय इंचार्ज नामजद किया गया हैँ।इस संबधी जानकारी देते हुये स. मजीठिया ने कहा कि इस नई सलाहकार कमेटी के गठन से पंजाब में शूटिंग को शानदार प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होने कहा कि पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के अनुभवों व हुनर की सहायता से पंजाब में शूटिंग का व्यवसायिक स्तर की खेल बनाने में काफी सहायता मिलेगी।पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन के प्रधान ने आशा प्रकट की कि सलाहकार बोर्ड के सदस्यों की अध्यक्षता के कारण शूटिंग में पंजाब नई बुलदियों को छूऐगा और राज्य के शूटर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करके देश की शान में और वृद्धि करेगें। मजीठिया ने बताया कि पंजाब राईफल शूटिंग एसोसिएशन पंजाब सरकार की सहायता से शूटिंग खेल की प्रफुल्लिता के लिए तीन सुत्री ऐजेडा तैयार करेगी जिसमें विश्व स्तरीय शूटिंग का बुनियादी ढांचा तैयार करना, जरूरत अनुसार विशेष प्रशिक्षण का प्रंबध व बेहतर मुकाबलों का पंरबध करना  लक्ष्य होगा ताकि उत्तम दर्जे के शूटर पैदा किये जा सकें।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD