Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पंजाब सरकार ने फसलों की कटाई के बाद होते नुकसान को कम करने के लिए कमेटी का गठन किया-जत्थेदार तोता सिंह

कमेटी फसलों की कटाई के बाद होते नुकसान को कम करने के लिए नई तकनीकें विकसित और लागू करने के लिए कार्य करेगी

जत्थेदार तोता सिंह
जत्थेदार तोता सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 24 Aug 2014

Last updated on: Aug 24, 2014, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने फसलों की कटाई के बाद होते नुकसान को कम करने के लिए नई तकनीकें विकसित और लागू करने हेतू कमेटी का गठन किया है।  यह कमेटी कीमत बढ़ाने के लिए खेतों और उद्योग स्तर पर उत्साहित करने के लिए भी तालमेल करेगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि कमेटी केंद्रीय पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग तकनीकी संस्था पंजाब  कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना और गुरू अंगद देव वेटरनरी एंड एनीमल साईसिज़ यूनीवर्सिटी, लुधियाना द्वारा फसलों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए विकसित की तकनीकों की जांच करेगी। इसके अतिरिक्त कमेटी इन तकनीकों को अपनाने और व्यापारिक प्रयोग के लिए कृषि और औद्योगिक स्तर पर कार्य करेगी। मंत्री ने बताया कि कमेटी इन तकनीकों की किसानों और उद्योगों के लिए प्रयोग को विश्वसनीय बनाने के लिए  केंद्रीय पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग तकनीकी संस्था पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना और गुरू अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल सांइसिज यूनिवर्सिटी लुधियाना से संयुक्त तौर पर मिलकर कार्यक्रम चलायेगी। जिसके इन तकनीकों को लागू करने के लिए हुनर विकसित करने हेतू फूड प्रॉसेसिंग पोस्ट हार्वेस्ट मैनेज़मैंट कार्यक्रम बनाये जायेंगे। 

मंत्री ने आगे कहा कि कमेटी द्वारा राज्य में एग्रो और फूड प्रॉसेसिंग कलस्टरों को विकसित करेगी जिसके तहत उत्पादन, प्रॉसेसिंग और व्यापारीकरण के लिए ढांचा विकसित करने हेतू उत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा राज्य में कृषि और बागवानी फसलों को काटने/तोडऩे के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वैज्ञानिक वेयर हाउसिंग को उत्साहित किया जायेगा। कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी में वित्तायुक्त विकास पंजाब चेयरमैन होंगे, जबकि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के उपकुलपति, गुरू अंगददेव वेटरनरी एंड एनिमल साईसिज लुधियाना के उपकुलपति, केंद्रीय पोस्ट हार्वेस्टिंग इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्था के निदेशक, केंद्रीय कृषि विभाग के संयुक्त सचिव, फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्रीज़ कार्पोरेशन के एम डी सदस्य कनवीनर होंगे। उन्होंने साथ ही बताया कि कमेटी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और सदस्य भी बना सकती है। 

 

Tags: tota singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD