Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव

Arti Singh Rao, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 11:26 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में नांगल चौधरी क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग 11.65 करोड़ रुपये की लागत से एक नए और अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है तथा इस परियोजना के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और ग्रामीणों तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने को लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण से नांगल चौधरी और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। 

अब यहां के नागरिकों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज और आधुनिक जांचों के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस केंद्र के बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों का पैसा भी बचेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त और सुलभ बनाना है। यह चिकित्सा केंद्र पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होगा, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। 

उन्होंने बताया कि इस भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ समय पर मिलना शुरू हो सके।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD