Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के तहत पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अगले 5 साले के रोडमैप व कार्ययोजना की करी समीक्षा

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anurag Rastogi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 11:37 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी विभाग हरियाणा विजन 2047 के अंतर्गत अगले 5 साल में किए जाने वाले कार्यों का रोडमैप व कार्ययोजना को इसके लिए तैयार किए गए एआई टूल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि वे स्वयं इसकी व्यापक समीक्षा कर सकें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। 

उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता के मकान तैयार करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों की अगले 5 साल की कार्ययोजना को एआई टूल पर अपलोड करके उनकी समीक्षा की जाएगी और विकसित देशों की तर्ज पर हर विभाग को विकसित भारत के लिए तैयार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग वार्षिक कार्ययोजना के साथ-साथ लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक तिमाही किए जाने वाले कार्यों का भी टाइमलाईन के साथ ब्यौरा प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रत्येक विभाग की प्रगति की समीक्षा तिमाही आधार पर करेंगे और पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा किए गए कार्यों को परखेंगे। 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट बैठक से 2 दिन पहले उनके पास पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि वे उनका अध्ययन करके बैठक में समीक्षा कर सकें। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आलोक मित्तल ने बताया कि वर्ष 1989 में स्थापित हरियाणा पुलिस कॉरपोरेशन द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए 12683 आवास, 165 पुलिस स्टेशन, 21 पुलिस पोस्ट, 26 महिला पुलिस थाने, 13 पुलिस लाईन, 3 पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स, 21 पुलिस पब्लिक स्कूल तथा 400 अन्य गैर आवासीय भवनों का निर्माण करवाया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पुलिस स्टेशनों, पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों को शत-प्रतिशत आधुनिक संसाधनों से युक्त करे और सभी प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने पुराने भवनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि नए बनने वाले सभी भवनों को विदेशों की तर्ज पर एनर्जी एफिशिएंट तथा ग्रीन बिल्डिंग के रूप में तैयार करवाए जाएं। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आलोक मित्तल तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anurag Rastogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD