नरेंद्र मोदी ने 'आईएनएस कोलकाता' का जलावतरण किया
Web Admin
5 दरिया न्यूज
मुंबई , 16 Aug 2014
Last updated on: Aug 16, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के सबसे बड़े स्वदेशी निर्मित ध्वंसक पोत 'आईएनएस कोलकाता' का जलावतरण किया। मोदी ने उन सभी डिजाइनरों, इंजीनियर, तकनीशियन तथा रणनीतिकारों के योगदान की प्रशंसा की, जिन्होंने देश के अब तक के सबसे बड़े पोत के निर्माण और देश की समुद्री रक्षा क्षमता बढ़ाने में योगदान दिया।