Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

खून का कतरा-कतरा देकर भी नहीं चुका सकता आपका कर्ज : गोपाल कांडा

गोपाल कांडा ने किया सिरसा हल्के का तुफानी दौरा, कांडा के ग्रामीण दौरे के दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा आया नजर

खून का कतरा-कतरा देकर भी नहीं चुका सकता आपका कर्ज : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 12 Aug 2014

Last updated on: Aug 12, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने मंगलवार को ढ़ाणी कालूराम, मोडिय़ा खेड़ा, चौबुर्जा, नेजिया खेड़ा, अली मोहम्मद, चाडीवाल, साहुवाला द्वितय, ताजिया खेड़ा सहित हल्का के विभिन्न गांवों का तुफानी दौरा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया। कांडा के इस दौरे के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों द्वारा लगाए हलोपा जिंदाबाद व गोपाल कांडा जिंदाबाद के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर मोटर साइकिल सवार युवाओं ने हलोपा का झंडा लिए कांडा के काफिले की अगुवानी की और उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।  कांडा के ग्रामीण दौरे के दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा नजर आया।इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि जनसभा में उमड़ी भीड़ व पिछले पांच सालों से मिल रहे आप लोगों के सहयोग ने मुझ पर जो कर्ज चढ़ा दिया है, उसको मैं अपने खून का एक-एक कतरा देकर भी नहीं उतार सकता।गोपाल कांडा ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में सिरसा हल्का के प्रत्येक गांव के लिए करोड़ो रुपए की राशि मंजूर करवाकर भेजी। अकेले चौबूर्जा में ही 3 करोड़ 38 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए मंजूर हुए।  कांडा ने कहा कि विकास कार्यों की जो कसर कुछ विकास विरोधी और साजिश रचने वाले नेताओं के कारण रह गई है उसे आपका भाई परमात्मा की कृपा से स्वयं पूरा करवाने में समर्थ है। 

कांडा ने कहा कि मेरे पिता श्री मुरलीधर गोयल कांडा ने जीवनभर गऊ और गरीब की सेवा का प्रण निभाया और भले ही उन्हें गौरक्षा के लिए, आपातकाल के विरोध के लिए जेल भी जाना पड़ा। परंतु वो अपने सिद्धांतों से कभी डिगे नहीं। वही परोपकार के संस्कार हमारे खुन में हैं। बाबा जी के आशीर्वाद से जो कुछ भी मैं कर सका वो जन कल्याण के कार्य करूंगा। बाकी आप लोगों के हाथ में है कि अब आप हरियाणा स्तर पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी ताकत और एकता का सबूत देना है। इसलिए आप  लोग भारी संख्या में 17 अगस्त को जींद में हाने वाली हरियाणा लोकहित रैली में शिरक्त करें और इस बार खजाने की चाबी अपने हाथों में लें ताकी विकास कार्यों में कोई कसर ना रहे।गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा का जन-जन जानता है कि नशा बेचने वाला व्यक्ति जनता की कभी भलाई नहीं कर सकता। कहते हैं शराब घर का नाश! अब फैसला आपके हाथ में है। इस अवसर पर हलोपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी ने कहा कि हलोपा की सरकार गरीब कन्या के विवाह में शगुन की राशि 1 लाख 51 हजार रुपए विवाह के दिन से पहले प्रदान कर दी जाएगी। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, जय सिंह कुसुम्बी चेयरमैन, जेठा राम, जगजीत सिंह रंगडी सरपंच प्रतिनिधि, सूरत सैनी, सोहन लाल, राज मैहता, कृष्ण चेयरमैन, तरसेम गोयल, प्रदीप गुप्ता, गुरदेव मुक्ता, दलिप सैनी पंच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD