पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
Web Admin
5 दरिया न्यूज
जम्मू , 11 Aug 2014
Last updated on: Aug 11, 2014, 00:00 IST
जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से भारतीय सीमा में सोमवार को गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आर.एस. पुरा इलाके के चार स्थानों पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने जोहरा पोस्ट, नोवा पिंड, जोग्ना चाक और टेंट पोस्ट पर गोलीबारी की।" अधिकारी ने बताया,"स्थानीय समयानुसार तड़के 4.15 बजे गोलीबारी शुरू हुई और अभी भी जारी है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की गोलीबारी का प्रभावी जवाब दिया।"पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।