मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां उद्योग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य उद्योग विकास निगम की ओर से 21 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।मुख्यमंत्री ने राज्य उद्योग विकास निगम द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए अंशदान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया।