Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राष्ट्रपति पद पर प्रणब मुखर्जी के दो साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने दो पुस्तकों का विमोचन किया।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 26 Jul 2014

Last updated on: Jul 26, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति के रूप में उनके दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बधाई दी। इंद्रधनुष और द विंग्स वंडर्स ऑफ राष्ट्रपति भवन, नामक दो पुस्तकों का विमोचन करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में श्री मुखर्जी के नेतृत्व में देश को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। राष्ट्रपति की तुलना परिवार के मुखिया से करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यालय संभालने के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से श्री मुखर्जी का मार्गदर्शन मिला। इन दो पुस्तकों के लेखकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह लेखन केवल संकलन मात्र नहीं है बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा यह व्यक्तिगत अनुभव की एक अनुभूति है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर लिखी गई किताब इंद्रधनुष पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति में इतनी क्षमता है कि वह दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। भारतीय संस्कृति की समृद्धता पर टिप्पणी करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यहां हर समय के लिए एक अलग राग है। उन्होंने कहा कि भारतीय कला प्रत्येक मानव की आत्मा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कला को राज्य पर आश्रित नहीं होना चाहिए बल्कि राज्य को उसे प्रोत्साहित करना चाहिए। दूसरी पुस्तक द विंग्स ऑफ बर्ड्स ऑफ राष्ट्रपति भवन के बारे में उन्होंने कहा कि पक्षियों का भारतीय संस्कृति, इतिहास व पौराणिक कथाओं में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गरुड़ पुराण में बहुत सारे मानवीय मूल्यों के बारे में बताया गया है जिसकी प्रेरणा पक्षियों से मिली है। उन्होंने कहा कि रामायण के जटायु प्रकरण से हमें आतंकवाद से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। 

पक्षियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पक्षियों से हमें प्रकृति के साथ मेलजोल और सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पक्षियों, पानी और हवाओं के लिए सीमाएं अप्रसांगिक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पक्षियों द्वारा घोंसलों के निर्माण से हमें आर्किटेक्चर का अद्भुत उदाहरण मिलता है जो संयोगवश चलन से बाहर हो गया है। आज सुबह प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। इस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समाज इतिहास के प्रति बहुत ज्यादा सजग नहीं है। यह संग्रहालय हमारी अनोखी विरासत के एक हिस्से को सहेजने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि केवल वही समाज इतिहास लिख सकता है जो अपने इतिहास को सहेज कर रखता है। पर्यावरण संरक्षण की जरूरत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने प्राकृतिक संसाधनों को अपनी भविष्य की पीढ़ी से उधार लिया है। औऱ हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि इन संसाधनों को हम अगली पीढ़ी को सही सलामत वापस लौटाएं। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD