Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

हरियाणा में एचएसजीपीसी का गठन असंवैधानिक : प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 21 Jul 2014

Last updated on: Jul 21, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को हरियाणा सरकार के उस कदम को असंवैधानिक करार दिया है, जिसके तहत राज्य के सिख गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए एक अलग संस्था का गठन किया गया है। शिअद के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे को उठाया और कहा कि हरियाणा सरकार का कदम 'असंवैधानिक' है। उन्होंने कहा, "हम एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) को विभाजित नहीं होने देंगे।"चंदूमाजरा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) का गठन राज्य में होने वाले चुनाव में वोट बटोरने के इरादे से किया है। चंदूमाजरा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार के विचाराधीन है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए अलग से एचएसपीजीसी के गठन पर उठाए गए कदम का अमृतसर की एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस मामले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार को एक पत्र लिखा था और विवादित हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) विधेयक, 2014 पर सरकारी स्वीकृति वापस लेने का आग्रह किया था। हरियाणा सरकार ने हालांकि इस पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी और नए अधिनियम को वापस लेने से इंकार कर दिया। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों का प्रबंधन एसजीपीसी के हाथों में है। हरियाणा में नया कानून लागू हो जाने के बाद राज्य के गुरुद्वारों पर एसजीपीसी का नियंत्रण खत्म हो जाने की संभावना है।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD