Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

प्यासी धरती करते पुकार, मुझे पानी देगी कांडा सरकार

चुनावों के समय कि जा रही है कागजी घोषणाएं : गोबिंद कांडा

ग्रामीणों को संबोधित करते गोबिंद कांडा।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रानियां , 17 Jul 2014

Last updated on: Jul 17, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने रानियां हलके के रंजीतनगर, ढ़ाणी बाजीगर सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। गांव भडोल्यांवाली में 'प्यासी धरती करे पुकार, मुझे पानी देगी कांडा सरकार के गगनभेदी नारों के बीच ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि सही नेता, नीति, नीयत और नेतृत्व के बिना किसी भी प्रदेश का विकास संभव नहीं है। कांडा ने कहा कि हरियाणा के किसानों ने सभी पार्टियों की सरकारों को देख व परख लिया है। सभी ने किसान हितों के नाम पर केवल वोटों की राजनीति की है। वोट बटोरने की राजनीति के कारण ही पिछले 40 वर्षों से हरियाणा की धरती एसवाईएल नहर के पानी के इंतजार में सूख रही है। कांडा ने कहा कि चुनावों के समय लगभग हर पार्टी को उन मुद्दों की याद आती है, जिनपर वो साढ़े चार साल से अधिक समय तक मौन धारण किए रखते हैं। चुनावी मौसम को देखकर मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा की गई घोषणाएं केवल मात्र कागजी साबित हो रही हैं और अब यह बात प्रदेश की जनता को भली भांति समझ आ चुकी है। इस तरह की झूठी घोषणाओं और जातिवाद व क्षेत्रवाद के नाम पर जनता को भ्रमित कर अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों ने जनता का भला करने के बजाए अपना घर ही भरा है। 

कांडा ने कहा कि अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुद्दे को व टोल टैक्स बैरियर मुक्त हरियाणा बनाने का मुद्दा हलोपा ने पार्टी की नीति में प्रमुखता से शामिल किया था, जिसे अब राज्य सरकार भी मानने को मजबूर हो रही है। इस दौरान प्रत्येक गांव में लोगों ने गोबिंद कांडा का जोर-शोर से स्वागत किया तथा इस दौरान हलोपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने गोबिंद कांडा को आश्वासन दिलाया कि हरियाणा लोकहित पार्टी रानियां विधासनभा क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीतेगी। इस दौरान भडोल्यांवाली में गोबिंद कांडा ने गुरुद्वारा साहिब में निर्माण कार्य के लिए 51 हजार रुपए, नामधारी गुरुद्वारा में निर्माण कार्य हेतू 51 हजार रुपए, माता मंदिर व बंसीवट मंदिर के रखरखाव के लिए 21-21 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, साहब सिंह, विरेंद्र जौसन, सुखराज सिंह, हरविंद्र सिंह, चरण सिंह, राज सिंह, जसवंत दंदीवाल, गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, चिरंजीलाल कुकणा, श्रवण सिंह, जगदेव सिंह, गुरदेव सिंह मुक्ता, जोगींद्र थींद, जीत सिंह फौजी, लक्खा सिंह, कृष्ण चेयरमैन, श्याम भारती, हरिप्रकाश बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD