Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विकास के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : बिजेंद्र सिंह बिल्लू

गांव सिवाह स्थित यश फार्म पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मंचासीन बिजेंद्र सिंह बिल्लू।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 06 Jul 2014

Last updated on: Jul 06, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाएंगी। बिल्लू आज जीटी रोड सिवाह स्थित अपने यश फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। उसी का परिणाम है कि आज हरियाणा विकास के मामले मे नंबर एक पर है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग की भलाई के लिए अनकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है और उन योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। सरकार ने गरीबों को आवास देने के लिए महात्मा गांधी आवास योजना लागू की जिसके तहत गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए गए। बिल्लू ने कहा की पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर प्रदेश में संगठन को मजबुत बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए है। अब सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों का घर-घर तक प्रचार करे। ताकि प्रदेश में तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे केवल अनाप-शनाप ब्यानबाजी तक सिमट कर रहे गए हंै। इस अवसर पर कर्ण सिंह गुर्जर, चरण सिंह, बनी सिंह, प्रेम वाल्मीकि, ईश्वर, नरेश, प्रवीन शर्मा, जयदीप कादियान, राकेश शर्मा, सिलक सिंह, यशपाल अहलावत, बालकिशन दिवाना, अनिल, राजपाल, कृष्ण, नरेंद्र, रतन शर्मा, काला, बाली, जोगिंद्र, सुभाष व महेंद्र मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD