Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हजकां-भाजपा का गठबंधन चाहती है प्रदेश की जनता : रेणुका बिश्नोई

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकटें दिलवाने का करेंगी प्रयास

हजकां महिला सम्मेलन को संबोधित करती रेणुका बिश्रोई।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 06 Jul 2014

Last updated on: Jul 06, 2014, 00:00 IST

हजकां की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेणुका बिश्रोई ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि हजकां-भाजपा में गठबंधन बना रहे और यह आज समय की मांग भी है ताकि प्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल सके। जिन कंडीशनों पर गठबंधन हुआ था, वही कंडीशन अब विधानसभा चुनाव में भी लागू रहेगी। रेणुका आज बरसत रोड स्थित एक बैंकट हाल में महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। प्रदेश में अब होने वाले विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का अहम योगदान रहेगा। क्योंकि महिलाएं पुरूषों से भी ज्यादा पार्टी का प्रचार कर सकती है।  इसलिए अब महिलाओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करना होगा। ताकि प्रदेश में  एक साफ, स्वच्छ छवि का ईमानदार व्यक्ति मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में सुशासन ला सके। रेणुका ने कहा कि आज प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और इस परिवर्तन में महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में महिलाओं के हितों की पुरी तरह से रक्षा करेंगी और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकटें दिलवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुलदीप बिश्रोई के नेतृत्व में सरकार बनने पर महिलाओं के लिए अलग से बैंक, पुलिस चौकी, अलग से रोड़वेज बसें, पेंशन 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार करने आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार नौकरियों व दाखिलों में भी महिलाओं का अलग से कोटा तय किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि आज हुड्डा सरकार में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, जिससे आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रही है पर कुलदीप बिश्रोई के मुख्यमंत्री बनने पर ऐसे कानून बनाएं जाएंगे कि कोई भी उनकी तरफ गलत नजर से न देख सके। सम्मेलन में पहुंचने पर रेणुका बिश्रोई का महिला सम्मेलन की आयोजक महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या तायल ,पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हजकां महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष संध्या बजाज, जिला अध्यक्ष डीएन त्यागी, पूर्व सांसद हरि सिंह नलवा, सरोज मलिक, शांति देवी डाहर, संतोष चौधरी, मंजू वाल्मीकि, कृष्णा पंडित, पदमा रानी एडवाकेट, डा.अंजू गर्ग, संजय कादियान, धर्मपाल शर्मा, विष्णु गोस्वामी, जिला पार्षद कर्ण सिंह पसीना, मंगत राम पूर्व सरपंच, मुकेश जागलान, एचएस संधू, महाराज रोशननाथ टिटाना, सुरजभान डाहर, स.जगतार सिंह, सुदेश जागलान, मंजू गुप्ता, सुदेश डाहर, संदीप मेहरा, सुरेश सैनी, मामराज वाल्मीकि, रामेश्वर गुर्जर, श्याम पाल रावल, विरेन्द्र कौशिक व अशोक मेहता आदि मौजूद थे। इस मौके पर शांति देवी डाहर के नेतृत्व में दो दर्जन के करीब महिलाएं हजकां में शामिल हुई। जिन्हे रेणुका बिश्रोई ने पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।

 

Tags: kuldeep bishnoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD