Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने केन्द्र से उत्तर प्रदेश से 200 करोड़ रूपए की वसूली की मांग की

सुजान सिंह पठानिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 05 Feb 2013

Last updated on: Feb 05, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने केन्द्र से उत्तर प्रदेश को राज्य द्वारा प्रदान की गई बिजली के 200 करोड़ रूपए की अदायगी में हस्ताक्षेप करने का अनुरोध किया है । आज यहॉं ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को अप्रैल 2011 से सितम्बर 2011 तक बिजली उपलब्ध करवाई थी तथा इसकी कुल राशि 200 करोड़ रूपए बनती है जिसकी अदायगी उत्तर प्रदेश सरकार नहीं कर रही है । उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से विभिन्न स्तरों पर व्यापक चर्चा की है तथा उन्हें बार-बार बिजली बिल अदा करने का अनुरोध किया है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार इस सिलसिले में लगातार टालमटोल का रवैया अपना रही है जिसके मध्यनजर राज्य को राजस्व से वंचित होना पड़ रहा है । उन्होंने केन्द्र सरकार से उत्तर प्रदेश सरकार की योजना राशि में से 200 करोड़ रूपए काट कर सीधे हिमाचल प्रदेश को प्रदान करने का अनुरोध किया ।उन्होंने भाखड़ा-ब्यास प्रबन्धन बोर्ड पर राज्य के 4,249.45 करोड़ की अदायगी के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस सिलसिले में केन्द्र सरकार को सभी सम्बन्धित दस्तावेज प्रदान कर दिये हैं तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राज्य को 1.1.1966 से अब तक परियोजना में 7.19 प्रतिशत हिस्सा प्रदान किया जाना चाहिए । ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की सभी नदियों की बेसिन स्टडी करवायेगी तथा कहा कि सरकार ने अभी तक सतलुज तथा चिनाव नदियों के बेसिन का विस्तृत अध्ययन शरू किया है । उन्होंंने बड़ी बिजली परियोजनाओं को पर्यावरण स्वीकृति को समयबद्घ रूप से प्रदान करने के लिए सरल एवं प्रभावी प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि नवीनीकरण स्रोतों से 40 प्रतिशत बिजली आपूर्ति के लक्ष्य को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में पूरी क्षमता का दोहन करेगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी राजस्व गांवों को देश में सबसे सस्ती दरों पर 24 घन्टे निर्विघ्न बिजली प्रदान कर रही है । उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली परियोजनाओं के लिए कम से कम भूमि का अधिग्रहण करके लोगों की सहमति से पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाता है तथा कहा कि सरकार ने परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए एक प्रभावी राहत एवं पुर्नवास नीति अपनाई है जिसमें जमीन, घर, पुर्नवास, रोजगार, प्रशिक्षण एवं वित्तिय राहत जैसे महत्वपूर्ण पक्षों का विशेष ध्यान रखा गया है । उन्होंने कहा कि नीति के अन्तर्गत परियोजना निर्माण के समय तथा उसके बाद भी स्थानीय लोगों को परियोजना की पूरी अवधि में अर्जित लाभ का अंश प्रदान करने का प्रावधान किया गया है तथा परियोजना निर्माण के दौरान फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एक अलग योजना बनाई गई है । ऊर्जा मंत्री ने 2,500 करोड़ तक की बिजली परियोजनाओं की तकनीकी आर्थिक स्वीकृति के लिए राज्य सरकारों को शक्तियां प्रदान करने का अनुरोध किया तथा केन्द्रीय ऊर्जा प्राधिकरण को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की । ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य में 12वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत 5,000 मैगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन किया जाएगा तथा कहा कि राज्य की 23,000 मैगावाट जल विद्युत क्षमता में से अब तक 8,368 मैगावाट का दोहन कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2006 में एक पन विद्युत नीति बनाई है जिससे लोगों के हितों की रक्षा के साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाये रखा गया है ।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD