Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त जेम्‍स बेवन ने डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 20 Jun 2014

Last updated on: Jun 20, 2014, 00:00 IST

भारत में ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त जेम्‍स बेवन ने आज यहां कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में नई सरकार के सत्‍ता संभालने पर अपनी सरकार की ओर से शुभकामनाएं दी। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने शिष्‍टाचार भेंट के लिए उच्‍चायुक्‍त को धन्‍यवाद दिया और कहा कि नई सरकार ब्रिटेन सहित दुनिया के सभी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहती है। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में सुधारों पर ब्रिटेन के साथ सहमति पत्रों की चर्चा की और कहा कि भारत से अधिकारियों को लंदन स्‍कूल ऑफ इकनॉमिक्‍स, किंग्‍स कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ मेनचेस्‍टर और ब्रिटेन के अन्‍य जाने माने संस्‍थानों में नियमित आधार पर भेजा जाता है। उन्‍होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षणों का खर्च भारत सरकार उठाती है। श्री सिंह ने जानकारी दी कि जल्‍द ही सरकार नई पहलों पर विचार विमर्श के लिए एक कार्यबल को ब्रिटेन भेजेगी। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह और ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त ने ‘निवेश’ नाम के एक संयुक्‍त कार्यक्रम के बारे में विस्‍तार से बातचीत की, जिसका उद्देश्‍य स्‍वास्‍थ्‍य, स्‍वच्‍छता और अन्‍य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में समाज के निचले स्‍तर की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना है। 

अपने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की चर्चा करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भारत-ब्रिटेन विज्ञान और नव परिवर्तन परिषद ने दोनों देशों के बीच विज्ञान और नव परिवर्तन सहयोग को बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है जो दोनों पक्षों के संयुक्‍त वित्‍त पोषण से 2008 में 20 लाख पौंड से बढ़कर इस समय 15 करोड़ पौंड पर पहुंच चुकी है। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी विश्‍वास, साझेदारी और समानता पर आधारित परंपरागत और ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्‍होंने बताया कि भारत की ओर से विभिन्‍न विभाग ब्रिटेन के व्‍यावसायिक, नव परिवर्तन और कौशल विभाग, ब्रिटिश काउंसिल और रॉयल सोसायटी के साथ सहयोग कर रहे हैं। 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने उच्‍चायुक्‍त को बताया कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच ‘दूरसंचार की अगली पीढ़ी’, सौर वैद्युत सामग्री, मौसम विज्ञान और स्‍टेम सेल जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है। गणित और स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञान के क्षेत्र में एशियाई भारतीय विद्वानों की चर्चा करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने इस बात पर संतोष व्‍यक्‍त किया कि स्‍वास्‍थ्‍य और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों सरकारों ने संयुक्‍त रूप से नए कार्यक्रम तैयार किए हैं और 100 से ज्‍यादा परियोजनाएं ब्रिटेन-भारत शिक्षा अनुसंधान पहल के अंतर्गत कार्यान्‍वयन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD