Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसान के खेत तक पहुंचा जिला प्रशासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 17 Jan 2013

Last updated on: Jan 17, 2013, 00:00 IST

ऊना जिला में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की फीडबैक हासिल करने और कृषक समूहों से रूबरू होने के लिए डीसी संदीप कदम के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने आज जिला के विभिन्न गांवों का दौरा किया। डीसी के साथ उप कृषि निदेशक डॉ हरबंस राणा, आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ केशव चौहान, उप निदेशक परियोजना डॉ रविन्द्र जसरोटिया, ऊना ब्लॉक के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ अश्वनी दत्ता, कृषि विकास अधिकारी डॉ केवल कृष्ण, बीटीएम ऊना डॉ यूसूफ खान और कृषि प्रसार अधिकारी डॉ सुनीता शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। डीसी ने गांव डंगेहड़ा, नंगल सलांगड़ी, टक्का, रैन्सरी का दौरा करके किसानों से बातचीत की और आत्मा परियोजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आधुनिक तकनीक से लगाए गेहूं के प्रदर्शनी प्लॉट का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने डंगेहड़ा के फार्म स्कूल में खुंब की खेती को देखा और किसानों से आहवान किया कि वे खुंब की खेती को अपनाकर अपनी आर्थिकी समृद्ध करें। उन्होंने कहा कि जिला की जलवायु खुंब की खेती के लिए माकूल है और इसके लिए बहुत ज्यादा भूमि की जरूरत भी नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि भूमिहीन किसान भी खुंब की खेती को अपना सकते हैं। उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से भी आहवान किया कि वे लोगों को खुंब की विज्ञानिक तकनीक से खेती की जानकारी दें। उन्होंने नंगल सलांगड़ी में खान मशरूम फार्म का दौरा भी किया और वहां पर मशरूम की कम्पोस्टिंग प्रक्रिया सहित विभिन्न पहलुओं को देखा। उन्होंने रैन्सरी में फिश फार्म का दौरा किया। इससे पूर्व डीसी ने अपने कक्ष में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं की समीक्षा की और उनसे कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी को किसानों तक पहुंचाने का आहवान किया।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD